अपडेटेड 11 March 2023 at 13:56 IST
Lakme Fashion Week: अंशुला के रैंप डेब्यू पर धमाल, भाई Arjun Kapoor ने ताली बजाकर किया चीयर अप
Lakme Fashion Week का आगाज हो चुका है। जिसमें Arjun Kapoor की बहन अंशुला कपूर ने भी हिस्सा लिया है।
Anshula Kapoor Ramp Walk: अक्सर अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर पर जान छिड़कते हैं। कई मौकों पर एक्टर अपनी बहन का सपोर्ट करते नजर आ चुके हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल, लैक्मे फैशन वीक का आगाज हो चुका है। जिसमें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी हिस्सा लिया है। इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा जिसे एक्टर एक बार फिर से अपनी बहन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
भाई-बहन का खूबसूरत पल
वायरल हो रहे वीडियो में अंशुला कपूर रैम्प वॉक करती दिखाई दे रही है और भाई अर्जुन उन्हें चीयर करते नजर आ रहे हैं। ये बेहद खूबसूरत पल है इस वीडियो को देखकर आपका भी दिल मोम की तरह पिघल जाएगा। रैम्प वॉक करती अंशुला ने शीर कॉर्सेट टॉप पहना है, जिसे उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर किया है। इस लुक में एक्टर की बहन बेहद खूबसूरत लग रही है।
अंशुला के रैंप वॉक ने किया सबको हैरान
इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अनाइता श्रॉफ और अदजानिया तक, कई सेलेब्स बड़े डिजाइनरों के लिए शोस्टॉपर बने। लेकिन सबकी निगाहें अंशुला कपूर ही टिकी हुई थी। उन्होंने स्टेज पर शानदार तरीके से रैम्प वॉक किया। अंशुला जब वापस जा रही थी तो भाई अर्जुन ने खड़े होकर ताली बजाई। अंशुला के शानदार रैम्प वॉक डेब्यू से हर कोई हैरान रह गया।
अर्जुन कपूर संग अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं अंशुला
आपको बता दें कि, अंशुला और अर्जुन कपूर फेमस डायरेक्टर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे हैं और खुशी और जाह्नवी कपूर के सौतेले भाई-बहन हैं। अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अपनी मां मोना कपूर के कैंसर से पीड़ित होने के बाद दोनों सबसे लंबे समय तक साथ रहे। अर्जुन ने कई इंटरव्यू में अपनी बहन के बारे में बात की है। दोनों एक दूसरे के लिए शक्ति और समर्थन के स्रोत रहे हैं।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 March 2023 at 13:49 IST