Monalisa: 'तुम्हें और तुम्हारे पति को गोली मार देंगे, मैंने कोई जानवर से शादी...', धमकी मिलने पर भड़की मोनालिसा ने लगाई सुरक्षा की गुहार, VIDEO

Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने उतरे चेहरे के साथ बताया कि उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मोनालिसा भोसले वीडियो | Image: Social Media

Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने एक बार फिर पति फरमान खान के साथ मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि शादी के बाद उन्हें और उनके पति को फोन पर धमकी दी जा रही है।

इंस्टग्राम पर शेयर किए वीडियो में मोनालिसा मांग में सिंदूर लगाए पति फरमान के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका चेहरा उतरा हुआ है। वो बार-बार मोबाइल में मैसेज दिखाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन स्क्रीन टूटे होने की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा। मोनालिसा ने बताया कि मैसेज भेजकर उन्हें धमकी दी जा रही है। उन्होंने एमपी सरकार, यूपी सरकार और केरल सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मोनालिसा को मिल रही जान से मारने की धमकी

मोनालिसा कहती हैं, 'मुझे और मेरे पति को गोली मारने की धमकी दी जा रही है। मैंने किसी जानवर से नहीं, इंसान से ही शादी की है। हमें मारने और काटने की खुलेआम धमकियां दी जा रही है, लेकिन क्यों? सभी ने शादी की है, कौन नहीं करता है? हिंदू-मुस्लिम क्या, मेरे लिए सभी धर्म एक बराबर है।'

सरकार से सुरक्षा की लगाई गुहार

मोनालिसा ने कहा, 'मैं मध्य प्रदेश की पुलिस, केरल पुलिस और यूपी पुलिस से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि प्लीज हमारी मदद करें। इस पर सख्त से सख्त एक्शन लें।'

'जिस दिन मिल गई, गोली मार दूंगा'

वहीं फरमान खान ने धमकी भरे मैसेज की झलक दिखाई। उन्होंने उन मैसेज को पढ़ते हुए कहा, 'तुम महाकुंभ में स्टार बनीं, लेकिन इस समय तुमने एक पाकिस्तानी से शादी कर ली है। तुम जिस दिन मिल गई, उस दिन तुम्हें गोली मार दूंगा। जय श्री राम बोलो।' फरमान ने इस धमकी भरे मैसेज में बीजेपी और सीएम योगी के नाम के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया।

मुस्लिम प्रेमी से शादी के बाद बढ़ा विवाद

बता दें कि प्रयागराज कुंभ मेले में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई महेश्वर की मोनालिसा की पर्सनल लाइफ खूब सुर्खियों में रही है। हालांकि, अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान के साथ शादी के बाद उनकी उम्र खासा चर्चा में रही। दोनों ने केरल में शादी रचा ली, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। हिंदू संगठन ने इसे लव जिहाद बताया।

इस बीच, मोनालिसा ने अपने परिवार और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी कई आरोप लगाए। वहीं परिजनों ने शादी के दौरान उनकी 18 से कम उम्र होने का दावा किया। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है।

प्रेग्नेंट हैं मोनालिसा?

मोनालिसा और फरमान खान दोनों केरल में रह रहे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि मोनालिसा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है। 

यह भी पढ़ें: हां एक लड़की को डेट किया लेकिन... '370 की बिरयानी' वाले हिमांशु की सफाई

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 14:39 IST