गाल पर Kiss और हुए रोमांटिक, क्रिस्टल डिसूजा का वायरल वीडियो, क्या दुबई के बिजनेसमैन एपी को कर रहीं डेट?

DhurandharActress Krystle D'Souza: फिल्म 'धुरंधर' की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह दुबई के बिजनेसमैन एपी के साथ नजर आ रही हैं। इसे देखकर बताया जा रहा है दोनों एख दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


DhurandharActress Krystle D'Souza | Image: social media

DhurandharActress Krystle D'Souza: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद ऐसी चर्चा तेज हो गई है कि वह दुबई के बिजनेसमैन और ‘देसी ब्लिंग’ फेम एपी को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसीलिए इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक सच सामने नहीं आया है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में क्रिस्टल डिसूजा बिजनेसमैन एपी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के आसपास कई लोग दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एपी, क्रिस्टल के पीछे खड़े होकर उनके गले पर हाथ रखते हैं और गाल पर किस करते दिखाई देते हैं। वीडियो में क्रिस्टल काफी खुश नजर आ रही हैं। यही वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने खंगाली प्रोफाइल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एपी की प्रोफाइल पर जाकर उनकी पोस्ट्स चेक करनी शुरू कर दीं हैं। लोगों ने नोटिस किया कि क्रिस्टल डिसूजा ने एपी की कई पोस्ट्स पर कमेंट किए हुए हैं। इसके बाद यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्रिस्टल अपने रिलेशनशिप को ‘सॉफ्ट लॉन्च’ कर रही हैं।

 

अब तक नहीं आया कोई रिएक्शन

डेटिंग की खबरों के बीच अब तक ना तो क्रिस्टल डिसूजा और ना ही एपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इस वायरल वीडियो या रिश्ते की अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है।

टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं क्रिस्टल

क्रिस्टल डिसूजा टीवी इंडस्ट्री की फेसम एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में जाह्नवी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई थी। हाल ही में वह ‘धुरंधर पार्ट 1’ के गाने ‘शरारत’ में अपने डांस को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। उनके डांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

कौन हैं ‘देसी ब्लिंग’ फेम एपी?

एपी हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ में नजर आए थे। शो में उन्हें पामेला सेरेना के एक्स बॉयफ्रेंड के तौर पर दिखाया गया था। सीरीज में बताया गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वे अच्छे दोस्त हैं। बाद में दोनों यह फैसला लेते नजर आए कि उन्हें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए और नए लोगों को डेट करना चाहिए। इसके साथ ही एपी दुबई के बिजनेसमैन हैं। ‘सुपर कार्स’ नाम की लग्जरी कार कंपनी चलाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लाइफस्टाइल और लग्जरी कार कलेक्शन को लेकर भी काफी चर्चा रहती है।

यह भी पढ़ें: जीभ से नाक छूने वाला मजाक, अब भरतनाट्यम...कंगना ने अनन्या कर कसा तंज?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 May 2026 at 18:28 IST