अपडेटेड 3 March 2026 at 16:21 IST
Kriti Sanon Holi Celebration: कृति सेनन ने परिवारवालों संग मनाई होली, जीजा स्टेबिन को ऐसे लगाया गुलाल, हंसने लगीं बहन नूपुर
Kriti Sanon Holi Celebration: कृति सेनन ने अपने होली सेलिब्रेशन की छोटी सी झलक फैंस को दिखाई है। इस सेलिब्रेशन में कृति के माता-पिता, बहन नूपुर सेनन और जीजा स्टेबिन बेन शामिल होते देखे जा सकते हैं।
Kriti Sanon Holi Celebration: पूरे देश में इस समय होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने परिवारवालों और दोस्तों को रंग और गुलाल लगा रहे हैं। हर घर से भांग और गुजिया की महक आ रही है। इसी कड़ी में, बॉलीवुड सितारों पर भी होली का रंग चढ़ चुका है। ‘तेरे इश्के में’ फेम एक्ट्रेस कृति सेनन ने मंगलवार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अपने परिवारवालों के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया।
कृति सेनन ने 3 जनवरी को अपने होली सेलिब्रेशन की छोटी सी झलक फैंस को सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दिखाई है। इस सेलिब्रेशन में कृति के माता-पिता, बहन नुपूर सेनन और जीजा स्टेबिन बेन शामिल होते देखे जा सकते हैं।
कृति सेनन ने फैमिली संग सेलिब्रेट की होली
पूरा सेनन परिवार सफेद कपड़ों में होली खेलने के लिए तैयार नजर आया। सभी एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाते हुए डांस करते दिख रहे हैं। कभी कृति अपनी छोटी बहन नुपूर सेनन को जोर की झप्पी देती नजर आईं तो कभी अपने पैरेंट्स के साथ खुशी से फैमिली फोटो खिंचवा रही हैं।
अपने इसी होली सेलिब्रेशन के पोस्ट में कृति सेनन ने एक छोटी सी क्लिप भी शेयर की है जिसमें वो अपने जीजा और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन को गुलाल लगाती दिख रही हैं। हालांकि, उनका गुलाल लगाने का तरीका काफी हटके था। वो स्टेबिन की टी-शर्ट पर पीछे से गुलाल का हाथ छाप देती हैं। पीछे खड़े उनके पिता ये देखकर मुस्कुरा रहे थे, वहीं कृति की बहन और स्टेबिन की पत्नी नुपूर सेनन हंसते हुए कैमरे के सामने से पोज देती हुईं गुजर जाती हैं।
कृति सेनन ने फैंस से कहा- हैप्पी होली
होली सेलिब्रेशन की इन धमाकेदार तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति सेनन ने फैंस को हैप्पी होली विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारे परिवार की तरफ से आपके परिवार को होली की बधाई। फैंस भी उनके पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए पूरे सेनन परिवार को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि शादी के बाद नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की ये पहली होली है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 16:21 IST