अपडेटेड 23 January 2023 at 21:04 IST
KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: शादी के बाद पहली बार सामने आए अथिया-राहुल, पैपराजी को दिए कपल पोज
KL Rahul और Athiya Shetty हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। इसके बाद अथिया और राहुल शादी समारोह से बाहर आए, जहां पैपराजी को दोनों ने कई पोज दिए।
Wedding Photos: KL Rahul और Athiya Shetty हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद अथिया और राहुल शादी समारोह से बाहर आए, जहां पैपराजी को दोनों ने कई पोज दिए। सभी फोटोग्राफर्स अथिया और राहुल को शादी की शुभकामनाएं देते नजर आएं।
अपनी ड्रीम वेडिंग में राहुल ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी तो वहीं अथिया पिंक कलर के लहंगे में बेहद प्यारी और खूबसूरत लगी रही थी। इनकी शादी की तस्वीरों को देख हर कोई यही कह रहा है कि दोनों एक दूजे के लिए बने रहे हैं। बता दें कि अथिया और राहुल ने साल 2019 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
अथिया और राहुल से सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर सात फेरे लिए। केवल परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास मेहमान ही इस समारोह में शामिल हुए। क्रिकेटर इशांत शर्मा और वरुण एरोन भी इस शादी का गवाह बने। न्यूली वेड कपल से पहले सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ फार्महाउस से बाहर आए थे और फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया। सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि आईपीएल के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
यह भी देखें- KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक दूजे के हुए राहुल-अथिया, ससुर बनने के बाद Sunil Shetty का आया पहला रिएक्शन
फिलहाल सोशल मीडिया पर हर जगह राहुल और अथिया की शादी की चर्चाएं हो रही है। इनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रही हैं। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स की शादी से काफी खुश हैं।
अथिया और राहुल द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट पर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, धनश्री, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, यजुवेंद्र चहल आलिया भट्ट और विक्की कौशल सहित तमाम सेलेब्रिटिज अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 23 January 2023 at 21:02 IST


