फौरन मेरे घर आ जाओ, कुछ जरूरी...मौत से कुछ घंटे पहले किशोर कुमार ने डैनी को फोन कर बुलाया था, लेकिन मुलाकात से पहले ही थम गईं सांसें

Kishore Kumar: किशोर कुमार ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले दोस्त डैनी को अपने घर बुलाया था। लेकिन उनसे मुलाकात करने से पहले ही सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Kishore Kumar | Image: X

Kishore Kumar: किशोर कुमार और डैनी डेंजोंगपा के बीच गहरा रिश्ता था। 13 अक्टूबर 1987 का दिन बॉलीवुड के लिए बेहद दुखद साबित हुआ, क्योंकि इसी दिन महान गायक किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले किशोर कुमार ने एक्टर डैनी को फोन करके अपने घर बुलाया था। डैनी उस समय क्रिकेट मैच देखने में बिजी थे, जिस वजह से उन्होंने मैच खत्म होने के बाद आने की बात कही थी। किशोर कुमार ने भी उनकी बात मान ली थी और कहा कि मैच खत्म होने के बाद जरूर आएं, क्योंकि उन्हें कुछ जरूरी चर्चा करनी है। इसके बाद जो हुआ वो बेहद दुखी था।

डैनी और किशोर कुमार का था खास कनेक्शन

डैनी और किशोर कुमार की दोस्ती 70 के दशक में शुरू हुई थी। साल 1977 में आई फिल्म 'अभी तो जी लें' में किशोर कुमार ने डैनी के लिए गाना गाया था। इस दौरान किशोर कुमार ने डैनी को अपने घर बुलाया था और नेपाली भाषा में कुछ सुनाने का आग्रह किया था। किशोर कुमार ने डैनी की आवाज और उनके अंदाज को समझते हुए अपने गले से एक ऐसी नई शैली निकाली, जिसने गाने को यादगार बना दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच एक करीबी रिश्ता बन गया था और डैनी अक्सर उनसे मिलने उनके घर जाया करते थे।

मैच के बाद जब घर पहुंचे थे डैनी

13 अक्टूबर 1987 को दोपहर के समय डैनी अपने घर पर क्रिकेट मैच देखने में मशगूल थे, तभी उन्हें किशोर कुमार का फोन आया था। किशोर कुमार ने उन्हें तुरंत आने के लिए कहा था, लेकिन डैनी ने मैच पूरा होने के बाद आने का वादा किया था। किशोर कुमार की सहमति के बाद डैनी मैच खत्म होने का इंतजार करते रहे थे। जैसे ही मैच खत्म हुआ, डैनी तैयार होकर किशोर कुमार के बंगले पर पहुंच गए थे। उन्हें लगा था कि वहां कोई रिकॉर्डिंग या गाना चल रहा होगा, क्योंकि वहां काफी लोग मौजूद थे।

जब डैनी को पता चला सच

बंगले पर पहुंचकर डैनी ने वॉयलनिस्ट उत्तम सिंह को देखा और उनसे मजाक में पूछा कि क्या दादा आज किसी पहाड़ी धुन को तैयार करते हुए अटक गए हैं। डैनी का सवाल सुनकर उत्तम सिंह दंग रह गए और उन्हें बताया कि किशोर कुमार का निधन हो चुका है। डैनी को यह बात सुनकर गहरा सदमा लगा और उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि जिस व्यक्ति से उन्होंने कुछ घंटे पहले बात की थी, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 13 अक्टूबर को ही उनके बड़े भाई अशोक कुमार का जन्मदिन भी था, जिससे यह दिन परिवार के लिए और भी बहुत ज्यादा भावुक हो गया था, ये दिन उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

यह भी पढ़ें: बेबी बंप पर बच्चे के कपड़े रखकर टीवी एक्ट्रेस ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 13:44 IST