'वाह, मुंबई पुलिस भी?', इमरान खान को मिला देश छोड़ने का फरमान, तो हैरान हुईं किरण राव; कह दी ये बड़ी बात

आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से देश छोड़ने का नोटिस मिला है। इस पर फिल्ममेकर किरण राव ने सवाल उठाए हैं।

किरण राव ने मुंबई पुलिस की आलोचना की | Image: ANI

Kiran Rao on Imran Khan LIN: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक्स-वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव ने मुंबई पुलिस के एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस भेजे जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुंबई पुलिस के इस कदम से हैरान किरण राव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि अब मुंबई पुलिस भी?

किरण राव ने पुलिस की इस कार्रवाई को बेहद निराशाजनक और समझ से परे बताया। उन्होंने इमरान खान के सपोर्ट में एक दूसरी स्टोरी भी शेयर की। किरण ने लिखा, 'इमरान ने अपनी 43 साल की उम्र में से करीब 40 साल भारत में बिताए हैं। उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की, यहीं रहकर काम किया, इसी सरजमीं पर बड़ी सफलताएं पाईं और यहीं जिंदगी के उतार-चढ़ाव और असफलताओं का सामना किया। उन्होंने भारत में ही प्यार किया और यहीं अपने जीवन में संघर्ष भी देखा।

लेखा वाशिंगटन ने भी किया सपोर्ट

मुबंई पुलिस के भेजे गए नोटिस पर इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने इमरान संग प्रोटेस्ट के दिन की एक तस्वीर को री-शेयर किया है। इसमें पुलिस और सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की गई है।

इमरान को सबा आजाद का समर्थन

मुबंई पुलिस के भेजे गए नोटिस पर किरण राव और लेखा के अलावा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने नोटिस से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'क्या? ये पूरी तरह बकवास है।'

आमिर खान के भांजे इमरान को क्यों भेजा गया नोटिस?

मुंबई पुलिस का कहना है कि आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को 'लीव इंडिया नोटिस' (LIN) जारी किया गया है। इस नोटिस के अनुसार, उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है। इमरान खान ने मुंबई के क्रांति मैदान में हुए उस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इमरान खान ने भारतीय नागरिक न होने के बावजूद इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। ऐसे में अब उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

एक्टर नोटिस को अदालत में देंगे चुनौती?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। इस बीच, इमरान के वकील ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि एक्टर की मंजूरी मिलने के बाद वे अदालत में याचिका दायर करेंगे।

वकील जुल्फिकार मेमन ने कहा, 'हम इस मामले पर इमरान खान से बात कर रहे हैं। उनकी आखिरी मंजूरी मिलते ही अदालत में याचिका दायर करेंगे। हम इस नोटिस को चुनौती देने जा रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 October 2026 at 09:14 IST