अपडेटेड 23 September 2024 at 13:38 IST

Oscars 2025 की रेस में किरण राव की Laapataa Ladies, इस कैटेगिरी में हुई नॉमिनेट

किरण राव की लापता लेडीज की 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री हो गई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी पुष्टि की है।

Follow :  
×

Share


Laapata Ladies | Image: IMDb

Laapataa Ladies Entry in Oscars 2025: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' की ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री हो गई है। 97वें अकादमी पुरस्कारों में 'लापता लेडीज' भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। सोमवार (23 सितंबर) को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर 2025 में इसकी एंट्री कंफर्म की।

बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए 'लापता लेडीज' को नॉमिनेट किया गया है। फिल्म के ऑस्कर की रेस में शामिल होते ही किरण राव का सपना पूरा हो गया है। 

29 फिल्मों की लिस्ट में चुनी गई ‘लापता लेडीज’

असमिया निर्देशक जाह्नु बरुआ की अध्यक्षता में बनी 13 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से 'लापता लेडीज' को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लापता लेडीज को 29 फिल्मों की लिस्ट से लापता लेडीज को ऑफिशियल एंट्री के लिए चुना है। 

लिस्ट में रणबीर कपूर की हिट फिल्म 'एनिमल', मलयालम की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 'अट्टम' और कान फिल्म महोत्सव की विजेता 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' शामिल थीं। इसके अलावा तमिल फिल्म ‘‘महाराजा’’, तेलुगु फिल्म ‘‘कल्की 2898 एडी’’ और ‘‘हनु-मान’’ के साथ ही हिंदी फिल्म ‘‘स्वातंत्रय वीर सावरकर’’ और ‘‘आर्टिकल 370’’ भी लिस्ट में शामिल थीं। इन सबको पछाड़ते हुए किरण राव की फिल्म ने बाजी मारी और ऑस्कर 2025 में एंट्री ली। 

फिल्म की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

'लापता लेडीज' का डायरेक्शन किरण राव ने किया है। फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनी है। मार्च 2024 में रिलीज हुई 'लापता लेडीज' को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो धीमी मिली थीं। हालांकि वर्ड-ऑफ-माउथ के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। ये मूवी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आई कि वह इसे ऑस्कर में भेजने की मांग कर रहे थे।

किरण राव का सपना भी हुआ पूरा

साथ ही फिल्म की डायरेक्टर किरण राव का भी सपना था कि 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। बीते दिनों ही किरण ने कहा था, ' अगर यह फिल्म ऑस्कर में जाए तो मेरा सपना पूरा होगा।'

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 23 September 2024 at 13:19 IST