अपडेटेड 12 April 2024 at 17:35 IST

Ramayana: ठुकराया रावण का रोल, अब 'रामायण' से इस तरह जुड़ेंगे यश; बोले- मैं इससे गहराई से जुड़ा हूं

Yash in Ramayana: यश ने कहा कि रामायण से मैं गहराई से जुड़ा हूं। इसके लिए मेरे जेहन में एक अलग दृष्टिकोण था।

Follow :  
×

Share


रामायण को प्रोड्यूस करेंगे यश | Image: Instagram

Nitesh Tiwari Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर लगातार बज बना हुआ है। आए दिन फिल्म को लेकर ऐसी कोई न कोई अपडेट आ रही है, जिसके चलते फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है।

KGF एक्टर यश के फिल्म से जुड़ने की खबरें बीते कई दिनों से सुर्खियों में थीं। कहा जा रहा था कि मेकर्स ने उन्हें रावण के रोल के लिए अप्रोच किया है। यश ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। वह फिल्म में रावण का किरदार तो नहीं निभाएंगे, तब भी फिल्म से जुड़े रहेंगे। यश फिल्म को नमित मल्होत्रा के साथ प्रोड्यूसर करेंगे।

फिल्म को प्रोड्यूसर करेंगे यश

बीते दिनों से यह खबर आ रही थी कि यश ने फिल्म में रावण का किरदार निभाने से तो इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का मन बनाया है। अब ये कंफर्म हो गया है कि यश रामायण को प्रोड्यूसर करने जा रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यश ने 'रामायण' को प्रोड्यूस करने के लिए नमित मल्होत्रा ​​के साथ हाथ मिलाया है। यह एक अभूतपूर्व सहयोग है। इस प्रोजेक्ट के लिए नामित के प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइन्ट क्रिएशंस के साथ पार्टनरशिप की है।  

'रामायण' से जुड़ने पर क्या बोले यश?

रामायण के को प्रोड्यूसर बनने पर यश का भी रिएक्शन सामने आया है। रामायण के निर्माण पर बोले कि मैं हमेशा से ही ऐसी फिल्में बनाना चाहता था कि जो ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा को प्रदर्शित करें। मैंने इसीलिए अच्छे VFX के साथ हाथ मिलाने के लिए LA गया।

उन्होंने कहा कि मुझे एक भारतीय के साथ जुड़कर बहुत खुशी हुई। नमित और मैंने काफी चर्चा की। हमने कई प्रोजेक्ट्स पर बात की है। तब ही रामायण का टॉपिक सामने आया। रामायण से मैं गहराई से जुड़ा हूं। इसके लिए मेरे जेहन में एक अलग दृष्टिकोण था।  यश ने कहा कि रामायण के को-प्रोड्यूक्शन में शामिल होकर हम ऐसी भारतीय फिल्म बना रहे हैं, जो पूरी दुनिया में उत्साह और जुनून पैदा कर देगी।

यश ने कहा कि हमारे जीवन के ताने-बाने में रामायण रची-बसी है। हम भले ही इसे अच्छे से जानते हो, लेकिन हर फ्रेश विस्डम नया ज्ञान और नया दृष्टिकोण देती है। हमारा लक्ष्य इस महाकाव्य को सम्मान के साथ बड़े पैमाने पर सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित करना है।  इसका कोर कहानी, इमोशन और मूल्यों को ईमानदारी के साथ इसका चित्रण करना होगा।

फिल्म की स्टार कास्ट

'रामायण' की स्टार कास्ट की बात करें को फिल्म में 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ सकती हैं। भगवान हनुमान में सनी देओल का नाम सामने रहा है। विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति के नाम की चर्चा है। फिल्म में लारा दत्ता कैकेई, तो अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अबतक कास्टिंग को कंफर्म नहीं किया है। मेकर्स रामनवमी के मौके पर फिल्म को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं अक्षय कुमार की प्रोडेक्शन से बोल रहा हूं...', काम का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी!
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 17:35 IST