'घर का बना सरसो दा...' पंजाबी बहू होने के फायदों पर कैटरीना कैफ का जवाब हुआ वायरल, जानिए पूरा मामला
Punjabi Bahu Katrina Kaif: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में आस्क मी एनीथिंग सेशन को होस्ट किया था, जिसमें उनसे कई मजेदार सवाल पूछे गए हैं।
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अपनी फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच कैटरीना कैफ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था।
एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग सेशन होस्ट किया था। जिसमें कैटरीना के फैंस ने एक्ट्रेस से कई मजेदार सवाल किए। इस सेशन में एक फैन द्वारा एक्ट्रेस से पूछा गया एक सवाल और उस पर दिया गया कैटरीना कैफ का जवाब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
बताई पंजाबी बहू होने की खासियत
दरअसल, इस सेशन के दौरान एक फैन ने एक्ट्रेस से पंजाबी बहू होने पर उनकी पसंदीदा चीज़ के बारे में सवाल किया, जिस पर कैटरीना कैफ ने बेहद मजेदार जवाब देते हुए लिखा, ‘ढेर सारा प्यार और घर का बना हुआ सरसो दा साग और सफेद मक्खन के साथ मक्की की रोटी।’
पंजाबी बहू होने की खासियत को लेकर कैटरीना का दिया गया ये जवाब देखते ही देखते इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया। वहीं, एक्ट्रेस ने इस सवाल के जवाब में एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें सरसो का साग और मक्की की रोटी साफ नजर आ रही थी।
पति के लिए कही ये बात
वहीं एक अन्य फैन ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि 'मेरी क्रिसमस को लेकर आपको बेस्ट रिएक्शन किसने दिया?' इस सवाल के जवाब में कैटरीना कैफ ने एक विक्की कौशल को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और जवाब में लिखा 'झप्पी फ्रॉम बवी।' उनके इस आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैंस ने कई और भी सवाल किए थे जिसका जवाब एक्ट्रेस ने बहुत ही मजेदार ढंग से दिया।
बहरहाल, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को बॉक्स पर ऑडियंस का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 19 January 2024 at 11:00 IST