अपडेटेड 1 August 2021 at 12:24 IST
कार्तिक आर्यन की 'Captain India' पर लगा साहित्य चोरी का आरोप, बताया 'ऑपरेशन यमन' से मिलती कहानी
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म, 'कैप्टन इंडिया' पर 'ऑपरेशन यमन' के निर्माता सुभाष काले ने साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की आने वाली फिल्म, 'कैप्टन इंडिया' पर 'ऑपरेशन यमन' के निर्माता सुभाष काले ने साहित्यिक चोरी (plagiarism) का आरोप लगाया गया है। इस बात की सूचना बॉलीवुड हंगामा ने दी है। वहीं निर्माता ने यह दावा किया है कि फिल्म का प्लाट उनके प्रोजेक्ट 'ऑपरेशन यमन' के जैसा है। कैप्टन इंडिया की फिल्म 'स्कैम 1992 फेम' पर आधारित है। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। निर्माता का कहना है कि पोस्टर से पता चलता है कि कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म "स्पष्ट रूप से" उसी घटना पर आधारित है जिसे वे ऑपरेशन यमन में दिखाएंगे।
कार्तिक आर्यन के कैप्टन इंडिया पर लगा साहित्यिक चोरी का आरोप!
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, ऑपरेशन यमन के निर्माता सुभाष काले ने कहा कि यह विचार उनकी तरफ से "लीक" नहीं हुआ है, लेकिन सना शहर जो कि यमन की राजधानी है, वो 'कैप्टन इंडिया' के पोस्टर पर "दिखाई" दे रहा है। निर्माता ने इस बात पर भी गौर किया कि, इस शहर का आर्किटेक्चर ही ऐसा है कि यह दुनिया के किसी भी दूसरे शहर से मेल नहीं खाता। सुभाष काले ने कहा कि पोस्टर में शहर के ऊपर बमबारी हो रही है, एक हवाई जहाज जो सना के ऊपर से जा रहा है, और फिल्म का टाइटल जो 'कैप्टन इंडिया' है उससे यह साफ़ पता चलता है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म उसी घटना पर आधारित है।
फिल्म निर्माता सुभाष काले ने यह भी खुलासा किया है कि कई लोगों ने उनकी इस फिल्म 'ऑपरेशन यमन' में काफी रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि, "मैंने परेश रावल से बात की, जिन्होंने "अपनी मंजूरी दे दी" है और हम इस फिल्म को लेकर काफी आगे बढ़ चुके हैं और हम यह फिल्म जरूर करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। ‘कैप्टन इंडिया’ के मेकर्स ने 2022 में शूटिंग शुरू करने का तय किया है।
इसे भी पढ़ें : अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर का खुलासा; श्रीदेवी के निधन के बाद अपने रिश्ते में बदलाव पर खुल कर की बात
(फोटो साभारः Instagram@kartikaryan)
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 1 August 2021 at 12:20 IST