अपडेटेड 28 March 2025 at 20:12 IST
पुष्पा 2 एक्ट्रेस के प्यार में पड़े Kartik Aaryan! डेटिंग की खबरों के बीच शेयर की रोमांटिक तस्वीर; बोले- तू मेरी...
‘पुष्पा 2’ में आइटम सॉन्ग करके सुर्खियां बटोरने वाली श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरें लगातार चल रही हैं। दोनों ने इसपर अबतक कोई रिएक्शन नहीं दिया।
Kartik Aaryan- Sreeleela: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों कार्तिक और एक्ट्रेस श्रीलीला के अफेयर की चर्चाएं चारों ओर चल रही हैं। इस बीच एक्टर ने दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर फैंस को शॉक कर दिया है।
‘पुष्पा 2’ में आइटम सॉन्ग करके सुर्खियां बटोरने वाली श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरें लगातार चल रही हैं। दोनों ने इन खबरों पर अबतक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
श्रीलीला संग कार्तिक की रोमांटिक तस्वीर
इस बीच अब कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। इस तस्वीर में खूबसूरत वादियों के बीच कार्तिक बड़े ही प्यार से श्रीलीला की आंखों में देख रहे होते हैं। वहीं एक्ट्रेस नजरें झुकाए नजर आ रही हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तू मेरी जिंदगी है...।"
अपकमिंग फिल्म में साथ आएंगे नजर
कार्तिक के इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस ने दोनों पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने यह पता लगा लिया कि यह दोनों की अपकमिंग प्रोजेक्ट के सेट की तस्वीर है।
जी हां, कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला जल्द ही एक फिल्म में इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ अनुराग बसु की मूवी में नजर आएंगे। फिल्म के टाइटल का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
वहीं, इन बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि रोमांटिक फिल्म में इश्क फरमाते कार्तिक और श्रीलीला रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। काफी समय से दोनों से डेटिंग की खबरें आ रही हैं। वैसे तो इन खबरों पर न तो कार्तिक आर्यन की ओर से कोई रिएक्शन दिया गया और न ही श्रीलीला ने कुछ कहा है। इस बीच कार्तिक के रोमांटिक तस्वीर शेयर करते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
फैंस ने किए जमकर कमेंट्स
कार्तिक और श्रीलीला की इस तस्वीर पर ढेरों फैंस प्यार लुटाते नजर आए। कुछ फैंस ने कहा कि दोनों इनकी जोड़ी को ऑनलस्क्रीन देखने के लिए एक्साइटेड हैं। तो कई फैंस ये भी सवाल करने लगे कि क्या वो अब दोनों का रिश्ता पक्का समझ लें? कार्तिक की शेयर की गई फोटो पर एक फैन ने लिखा, "भाई शूट करते करते प्यार करने लगा।" कई फैंस पूछते नजर आए कि क्या आप दोनों डेट कर रहे हैं? फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों की जो एक साथ फिल्म आ रही हो, वो आशिकी 3 हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 March 2025 at 20:12 IST