Aashiqui 3: इंटेस अवतार में नजर आए कार्तिक आर्यन, आशिकी 3 का पहला लुक आया सामने, VIDEO पर फैंस लुटा रहे प्यार
Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में श्रीलीला के साथ अपनी अगली फिल्म आशिकी 3 की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया।
Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में श्रीलीला के साथ अपनी अगली फिल्म ‘आशिकी 3’ की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला का पहला लुक सामने आया है।
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की जिसमें वह अभिनेत्री श्रीलीला के साथ आशिकी करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक इस क्लिप में बढ़े हुए बाल और दाढ़ी के साथ काफी इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं।
आशिकी 3 का पहला लुक हो रहा वायरल
एक मिनट की इस क्लिप में शुरुआत होती है दर्शकों के शोर और कार्तिक आर्यन के स्टेज पर गिटार लिए गाना गाते हुए होती है। कार्तिक आर्यन ‘तू मेरी जिंदगी है’ सॉन्ग गाते हुए दिखते हैं। इसके बाद वो श्रीलीला के साथ बाइक पर एक रोमांटिक राइड पर नजर आते हैं।
मेकर्स ने पहले तृप्ति को किया था कास्ट
आशिकी 3 के लिए पहले एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के लिए कास्ट किया गया था। हालांकि, बाद में उनका नाम फिल्म से हटा दिया गया था। सोशल मीडिया पर ये अफवाह थी कि एक्ट्रेस को फिल्म 'एनिमल' में निभाए किरदार की वजह से हटा दिया गया।
तृप्ति को क्यों किया बाहर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, इसके लिए तृप्ति डिमरी ने लुक टेस्ट दिया था और मुहूर्त शॉट के लिए परफॉर्म भी किया था, लेकिन बाद में मेकर्स को लगा कि एक्ट्रेस ने एनिमल फिल्म में कई ऐसे सीन दिए हैं, जिसकी वजह से वो इस फिल्म के लिए ठीक नहीं है।
आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी मूवी
आशिकी फ्रेंचाइजी की बात करें, तो पहली फिल्म साल 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी थी। इसके बाद आशिकी 2 साल 2013 में रिलीज हुई थी, फिल्म में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 15 February 2025 at 23:16 IST