कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज, मेकर्स ने शेयर किया नया पोस्टर

टी-सीरीज ने घोषणा की है कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 30 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है और इसके निर्माता भूषण कुमार हैं।

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज, मेकर्स ने शेयर किया नया पोस्टर | Image: Instagram

टी-सीरीज ने अपनी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में पहली बार अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री श्रीलीला की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आएगी।

रिलीज डेट का हुआ ऐलान

टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया प्रमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठाया है। निर्माताओं के अनुसार, यह रोमांटिक ड्रामा 30 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टी-सीरीज ने इस खूबसूरत पोस्ट के साथ कैप्शन साझा किया है, 'एक नई कहानी जो आपके दिल में रहेगी, बड़े पर्दे पर सामने आने के लिए तैयार है।' हालांकि अभी तक फिल्म के आधिकारिक शीर्षक का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस घोषणा ने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

फर्स्ट लुक और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

सामने आए इस नए दृश्य में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की एक रोमांटिक और शांत झलक देखने को मिलती है। यह तस्वीर किसी खूबसूरत आउटडोर सेटिंग, चाय के बागान की है, जहां दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब बैठे नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन एक नई और रफ-टफ लुक में भारी दाढ़ी के साथ लाल और सफेद पैटर्न वाले स्वेटर और हल्के रंग की पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं श्रीलीला पिच कलर के टॉप में नजर आईं।

दमदार स्टार कास्ट और मेकिंग टीम

इस फिल्म के पीछे इंडस्ट्री के दिग्गज नाम जुड़े हुए हैं। फिल्म का निर्देशन अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली के लिए मशहूर अनुराग बसु कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का टाइटल अभी भी गुप्त रखा गया है, लेकिन इसकी स्टार कास्ट, निर्देशक और निर्माण टीम को देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें - Delhi: कालिंदी कुंज में बीच सड़क पर युवक की चाकू गोद-गोदकर हत्या की गुत्थी सुलझी, गैंगवार में किया मर्डर, दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 15 October 2026 at 21:23 IST