अपडेटेड 15 November 2025 at 16:51 IST
‘मेलोड्रामा बंद करो…’; 2 महीने से नहीं भरी गई करिश्मा कपूर की बेटी की यूनिवर्सिटी फीस? कोर्ट ने लगाई फटकार
Karisma Kapoor: संजय कपूर की मौत के बाद उनकी एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
Karisma Kapoor: संजय कपूर ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपये की विरासत को लेकर परिवार बिखरता नजर आ रहा है। बाद में उनकी एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव का दावा है कि वसीयत में बिजनेसमैन ने अपनी पूरी निजी संपत्ति उनके नाम कर दी है और अपने बच्चों समायरा और कियान को इससे बाहर रखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मां रानी कपूर को भी वसीयत से बाहर रखा है। हालांकि, प्रिया को कोर्ट में चुनौती दी गई है।
करिश्मा कपूर की बेटी की यूनिवर्सिटी फीस नहीं भरी गई?
30,000 करोड़ रुपये की विरासत के मामले में अब एक नया मोड़ आ चुका है। करिश्मा के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने 14 नवंबर 2025 को कोर्ट में दावा किया है कि समायरा की यूनिवर्सिटी फीस पिछले दो महीनों से ड्यू है।
समायरा अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं। वकील ने कहा कि वैवाहिक आदेश के तहत, संजय कपूर को अपने बच्चों की पढ़ाई जैसे खर्चों को उठाना था। उन्होंने आगे दावा किया कि प्रिया सचदेव वर्तमान में बच्चों की संपत्ति को कंट्रोल कर रही हैं।
'इन मामलों को कोर्ट से बाहर रखें'
जब ये मामला कोर्ट पहुंचा, तो प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रिया ने बच्चों को हर जरूरी चीज मुहैया कराई है और यूनिवर्सिटी फीस सहित बकाया राशि का भुगतान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात को मीडिया अटेंशन पाने के लिए कोर्ट में लाया गया है।
अब दोनों पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस ज्योति सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि कोर्ट की कार्यवाही को ‘मेलोड्रामैटिक’ ना बनाएं। उन्होंने प्रिया कपूर की कानूनी टीम को भी निर्देश दिया कि वे इस तरह के मामलों को कोर्ट के बाहर ही संभालें और देखें कि ये दोबारा कोर्ट में ना आए।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 16:51 IST