अपडेटेड 31 January 2024 at 12:47 IST

Amrita Arora Birthday: 'हमारे दिलों की रानी…'; Kareena Kapoor ने ऐसे किया अपनी बेस्टी को विश | VIDEO

Amrita Arora Birthday: जहां करीना कपूर ने अपनी बेस्टी अमृता अरोड़ा को एक क्यूट वीडियो के जरिए विश किया, वहीं बहन मलाइका ने एक फोटो शेयर की है।

अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा | Image: instagram

Amrita Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल अमृता अरोड़ा का आज जन्मदिन है जिस मौके पर उनकी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने उनपर जमकर प्यार बरसाया। अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर गर्ल गैंग ने जमकर मस्ती की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जहां करीना कपूर ने अपनी बेस्टी अमृता अरोड़ा को एक क्यूट वीडियो के जरिए बर्थडे विश किया, वहीं बहन मलाइका ने गर्ल गैंग की एक फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस फोटो में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को भी देखा जा सकता है। बता दें कि करिश्मा, करीना, मलाइका और अमृता अरोड़ा का एक ग्रुप है जो हर छोटे मोटे ओकेशन को एक साथ सेलिब्रेट करता है। साथ ही, इस गर्ल गैंग को कई बार वेकेशन पर जाते भी देखा गया है। 

अमृता अरोड़ा को बेस्टी करीना कपूर ने ऐसे किया विश

लाल सिंह चड्ढा फेम एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने इंस्टा हैंडल पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें उनकी और अमृता अरोड़ा की ढेर सारी प्यार भरी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इसे शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- “हमारे दिलों की रानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं… आई लव यू मेरी अमोलस। हमेशा हमेशा के लिए …और हमेशा के लिए खुश रहो। बेबो और अमु”।

 

 

 

 

 

 

 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की गर्ल गैंग की झलक

करीना के अलावा, बर्थडे गर्ल की बड़ी बहन ने भी अपनी लाडली बहन पर प्यार बरसाया है। छैया छैया गर्ल ने एक ग्रुप फोटो शेयर की है जिसमें मलाइका, अमृता के अलावा करीना और करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं। इसके साथ, मलाइका ने एक क्यूट नोट के साथ अपनी बहन को बर्थडे विश किया है।

मलाइका ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ये अमोलस का बर्थडे है और हम शांत नहीं बैठ सकते। हमारी मस्ती का वक्त आ गया है’। इस फोटो में सारी लड़कियां एक-दूसरे को झप्पी देती नजर आ रही हैं। फोटो में उनका बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है। ये फोटो अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की लग रही है। 

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ेंः Meera Chopra: Parineeti के बाद अब उनकी कजिन बनेंगी दुल्हनिया, Priyanka-Nick भी होंगे शामिल?
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 January 2024 at 12:36 IST