Kareena Kapoor: तीसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना कपूर? जानिए क्या है सच्चाई, एक्ट्रेस की टीम ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उनके तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की अफवाहें फैलने लगीं। फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो में करीना के लुक को देखकर यह कयास लगाने लगे कि वह अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

Kareena Kapoor: तीसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना कपूर? जानिए क्या है सच्चाई, एक्ट्रेस की टीम ने किया खुलासा | Image: Instagram

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस और नेटिजन्स ने उनके तीसरी बार प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स तो यह भी सवाल उठाने लगे कि क्या 56 साल की उम्र में सैफ अली खान पांचवीं बार पिता बनने जा रहे हैं?

प्रेग्नेंसी की खबरों पर करीना की टीम का जवाब

इंटरनेट पर तेजी से फैलती इन अफवाहों पर अब करीना कपूर खान की टीम ने आधिकारिक बयान देकर विराम लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना की टीम ने इन सभी खबरों को पूरी तरह से निराधार और झूठा बताया है। टीम का कहना है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं और वायरल वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे सारे कयास बेबुनियाद हैं।

वेकेशन से लौटी हैं करीना, वायरल दावों में नहीं है कोई सच्चाई

करीना हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठाकर वापस लौटी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रेग्नेंसी की खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। महज एक वायरल वीडियो की वजह से फैंस के बीच भ्रम फैल गया था।

दो बेटों की मां हैं करीना कपूर

टीम के इस बयान के बाद अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि पटौदी खानदान में फिलहाल किसी नए मेहमान की एंट्री नहीं होने वाली है। बता दें कि करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद, 2016 में करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। इसके बाद साल 2021 में उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान जेह का जन्म हुआ।

फैमिली प्लानिंग पर करीना का पुराना बयान

इन सब के बीच करीना का एक पुराना इंटरव्यू भी फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने फैमिली प्लानिंग पर बात करते हुए साफ कहा था कि उन्हें अब और बच्चे नहीं चाहिए। मजाकिया लहजे में उन्होंने जिक्र किया था कि सैफ अपने जीवन के हर दशक में पिता बने हैं, इसलिए अब परिवार पूरी तरह से कम्प्लीट है।

ये भी पढ़ें - SBI Cash Withdrawal Rule Change: 1 अक्टूबर से बदल रहे कैश विड्रॉल के नियम, जानें किस पर पड़ेगा असर

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 August 2026 at 20:09 IST