अपडेटेड 21 March 2026 at 19:54 IST

Dhurandhar 2: 'मानो सबसे बोरिंग सब्जेक्ट की किताब पढ़ रही हूं, दिमाग...', बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली 'धुरंधर 2' को इस एक्ट्रेस ने बताया बकवास

साउथ की एक एक्ट्रेस का आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' पर गुस्सा फूटा है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग पर उन्होंने उंगली उठाई है।

Follow :  
×

Share


Dhurandhar 2 | Image: X

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इंडस्ट्री के कई बड़े नामों से सराहना बटोर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर विवाद भी तेज होता जा रहा है। कन्नड़ एक्ट्रेस और पूर्व पॉलिटिशियन रम्या ने फिल्म पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह निराशाजनक करार दिया है और सोशल मीडिया पर अपना कड़ा रिव्यू शेयर किया है। उनके द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है।

रम्या ने फिल्म को बताया टाइम वेस्ट

रम्या ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म देखने के बाद लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'धुरंधर 2' को समय और पैसे की बर्बादी बताया है। उन्होंने लिखा कि फिल्म किसी बोरिंग किताब की तरह लगती है, जिसके चैप्टर खत्म ही नहीं होते। उनके मुताबिक, यह ऐसी फिल्म है जिसे थिएटर में देखने की बजाय ओटीटी पर देखना बेहतर रहेगा, ताकि दर्शक बीच में ही इसे छोड़ सकें। उन्होंने फिल्म के निर्देशन, डायलॉग्स, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और एक्टिंग को औसत से भी नीचे बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में पहले पार्ट जैसी एनर्जी और दर्शकों की भागीदारी बिल्कुल भी नजर नहीं आती है। उनके अनुसार, थिएटर में बैठे दर्शकों की निराशा साफ महसूस की जा सकती है।

 

रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी साधा निशाना

एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि फिल्म में उन्हें रणवीर की एक्टिंग से ज्यादा उनके बाल नजर आ रहे हैं। रम्या के मुताबिक, पहले पार्ट में उनके किरदार में जो पर्सनैलिटी थी, वह इस बार पूरी तरह गायब दिखी है।

हिंसा और अंध-राष्ट्रवाद पर उठाए सवाल

रम्या ने फिल्म में दिखाई गई हिंसा को लेकर भी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में हर चीज को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह एक तरह की ‘विजुअल हिंसा गाइड’ बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म पर अंध-राष्ट्रवाद और प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। अपने रिव्यू के लास्ट में रम्या ने साफ कहा कि 'धुरंधर 2' एक बड़ी निराशा है। उन्होंने दर्शकों को सलाह दी कि अगर उन्हें पहला पार्ट पसंद आया था, तो यह फिल्म उन्हें सोचने पर मजबूर कर देगी कि इसका सीक्वल क्यों बनाया गया। साथ ही उन्होंने मेकर्स को नए और बेहतर कंटेंट पर ध्यान देने की नसीहत दी है।

यह भी पढ़ें: कैमरे से चेहरा छुपाते नजर आए इब्राहिम, पलक संग मूवी डेट पर हुए स्पॉट

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 19:54 IST