Kangana Ranaut: ‘मैं किसी को डेट…’; Nishant Pitti संग नाम जुड़ने पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन
Kangana Ranaut Dating Rumours: कंगना रनौत का नाम हाल ही में निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) के साथ जोड़ा गया जिसपर उन्होंने रिएक्ट किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Kangana Ranaut Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम आए दिन किसी ना किसी शख्स के साथ जोड़ दिया जाता है। हाल ही में, अयोध्या धाम से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई थी जिसमें वह EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) के साथ नजर आईं। दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स उड़ने लगे जिसपर अब धाकड़ फेम एक्ट्रेस ने कड़ा रिएक्शन दिया है।
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratishtha) रखा गया जिसमें फिल्मों से लेकर खेल और राजनीतिक जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया था। टैलेंटिड अदाकारा कंगना को भी भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का हिस्सा बनते देखा। इसी दौरान, निशांत पिट्टी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई थीं।
निशांत पिट्टी संग डेटिंग रूमर्स पर भड़कीं कंगना रनौत
जैसे ही कंगना और निशांत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, लोगों ने उनका नाम जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने ये तक दावा कर दिया कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। वहीं, एक यूजर का ऐसा कहना है कि निशांत पिट्टी ने कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘इमरजेंसी’ को भी प्रॉड्यूस किया है। अब इन रूमर्स पर कंगना ने चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान जारी किया है।
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए लोगों से गलत जानकारी ना फैलाने की अपील की। एक्ट्रेस ने आगे लिखा- “निशांत पिट्टी जी शादीशुदा हैं और मैं भी किसी और को डेट कर रही हूं। प्लीज, सही समय का इंतजार करें और हमें ऐसे शर्मिंदा ना करें। एक जवान महिला को हर दिन नए-नए आदमी के साथ लिंक करना सही नहीं है केवल इसलिए कि उन्होंने साथ में तस्वीरें खिंचवाई हैं। प्लीज ऐसा ना करें”।
जब हेयरस्टाइलिस्ट के साथ जुड़ा कंगना का नाम
बता दें कि कुछ दिन पहले कंगना का नाम उनके हेयरस्टाइलिस्ट के साथ भी जोड़ा गया था। तब भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘मुझे इस मिस्ट्री मैन को लेकर बहुत सारे मैसेज और कॉल आ रहे हैं जो मेरे साथ अक्सर सैलून के बाहर देखे जाते हैं’। उन्होंने आगे लिखा कि कैसे उनके बारे में तरह तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं लेकिन एक लड़का और लड़की पार्टनर के अलावा अच्छे दोस्त, बहन-भाई और हेयरस्टाइलिस्ट-क्लाइंट भी हो सकते हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 11:29 IST