'बच्चों की गलतियों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार...' Ketan Agarwal Murder पर कंगना कनौत ने कही ये बड़ी बात
Kangana Ranaut On Ketan Agarwal Murder: कंगना रनौत ने पुणे के भयावह केतन मर्डर केस पर बड़ी बात लिखी है। उन्होंने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Kangana Ranaut On Ketan Agarwal Murder: पुणे के रहने वाले 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह मामला शुरू में लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान हुई एक दुर्घटना लग रहा था, लेकिन अब पुलिस की जांच में यह एक सोची-समझी हत्या का मामला बन गया है। इस सनसनीखेज वारदात में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित साथी चेतन चौधरी मुख्य आरोपी हैं। फिलहाल, दोनों पुलिस हिरासत में हैं और इस मामले की परतें लगातार खुल रही हैं। इस केस ने देश में दहशत फैली हुई है। टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस केस पर गुस्सा जता रहे हैं, इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस और मंडी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है।
कंगना रनौत ने क्या कहा
इस दुखद घटना पर कंगना रनौत ने अपनी राय जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के आधुनिक समय में किसी बच्चे के गलत कामों या अपराध के लिए उनके माता-पिता को सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। एक्ट्रेस का मानना है कि आज के दौर में व्यक्ति की सोच और व्यवहार पर सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आसपास के माहौल का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है।
परिवार को जज करना होता है गलत
कंगना रनौत ने सिया गोयल के पिता द्वारा दिए गए बयान को शेयर करते हुए अपनी बात स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल परिवार या संस्कारों को देखकर यह नहीं आंका जा सकता कि बच्चा कैसा है। असली बात यह है कि उसे कौन प्रभावित कर रहा है, वे किसके साथ अपना समय बिताते हैं और उनकी सोशल मीडिया या वास्तविक जीवन में किन लोगों से संगति है। लोग अक्सर अलग-अलग तरह के जीवन जीते हैं और अपनी एक बनावटी इमेज बनाकर रखते हैं। इसी वजह से बच्चों के किसी भी गलत कदम के लिए परिवार को जिम्मेदार मानकर उन्हें जज नहीं किया जा सकता है।
सिया के माता-पिता का लिया पक्ष
वहीं दूसरी ओर, आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का भी इस मामले में बयान सामने आया है। सिया की मां ने साफ किया कि शादी तय करने से पहले उन्होंने अपनी बेटी से कई बार पूछा था कि क्या वह इस शादी के लिए तैयार है और क्या वह केतन को पसंद करती है। सिया ने हर बार सहमति जताई थी। हालांकि, सिया के माता-पिता का यह भी कहना है कि यदि उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए और न्याय के रास्ते में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 26 June 2026 at 16:23 IST