'ये मेरी जन्मभूमि है और...' चुनावी मैदान में एंट्री के बाद कंगना रनौत ने भरी हुंकार, दिया बड़ा बयान
BJP ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी की। बीजेपी की इस लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Kangana Ranaut News: राजनीति के मैदान में कदम रखते ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हुंकार भर दी है। 25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। कंगना ने पहले देशवासियों को इस पर्व की बधाई दी और उसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। बीजेपी ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी की।
बीजेपी की इस लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। भाजपा ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से मैदान पर उतारने का ऐलान किया। अब कंगना ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए हिमाचल प्रदेश की जनता को खास संदेश दी है।
राजनीति में एंट्री के बाद क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनौत ने सोमवार को एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ''मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देती हूं। यह मेरी 'जन्मभूमि' है और इसने मुझे वापस बुलाया है, मैं भाग्यशाली हूं। अगर उन्होंने मुझे चुना, तो मैं उनकी सेवा करूंगी। मैं अभिभूत हूं, यह मेरे परिवार और मेरे लिए एक भावनात्मक दिन है। मैं भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। भाजपा की संस्कृति एक-दूसरे का सहयोग करने की है। इसी बात पर विश्वास करते हुए मैं उनके साथ चलूंगी और हम जीतेंगे। हमारा एक बड़ा अभियान होगा।'
कंगना रनौत ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मुझे नहीं लगता कि हम अपने नाम से जीतेंगे। इस लोकसभा चुनाव में हम पीएम मोदी के नाम, उनके काम, परिश्रम और कर्मों से जीतेंगे।
इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस में दरार! गले मिलने आए हार्दिक को रोहित ने डांटा, बगल में खड़े आकाश अंबानी देखते रहे
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 March 2024 at 06:18 IST