अपडेटेड 1 February 2024 at 10:57 IST
Kangana Ranaut: राष्ट्रपति मुर्मू का ये वीडियो देख क्यों भावुक हुईं एक्ट्रेस? PM Modi पर भी बोलीं
Kangana Ranaut on President Droupadi Murmu: कंगना रनौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद भवन में प्रवेश करने का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।
Kangana Ranaut on President Droupadi Murmu: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कभी देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटतीं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए देश में हो रही चीजों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख वह भावुक हो गई हैं।
क्वीन फेम एक्ट्रेस ने जो वीडियो बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद भवन में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। वह बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए बग्गी में सवार होकर नए संसद भवन पहुंची थीं। जब वह संसद भवन में प्रवेश कर रही थीं तो उनके आगे सेंगोल ले जाया जा रहा था जो आगे जाकर उसी मेज पर रखा गया जहां से राष्ट्रपति मुर्मू ने अपना संबोधन दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वीडियो देख भावुक हुईं कंगना रनौत
तेजस स्टार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद भवन में प्रवेश करने का ये वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। कंगना ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘किसी भी पुरुष के पुरुषार्थ का अनुमान महिलाओं के प्रति उसके भाव से लगाया जा सकता है। जो पुरुष महिलाओं से द्वेष रखता है, उसे अपकीर्ति, अपयश प्राप्त होता है’।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि ‘इस आधुनिक युग में पीएम नरेंद्र मोदी के यश और पुरुषार्थ की दुनिया में कोई तुलना नहीं है, और वे महिलाओं के प्रति विशेष रक्षात्मक आदर का भाव और स्नेह रखते हैं’। कंगना ने ट्वीट करते हुए अंत में लिखा- ‘आज हमारी यशस्वी महिला राष्ट्रपति को सबका मार्गदर्शन करते हुए संसद भवन में आता देख मैं भावुक हो गई’।
किसी भी पुरुष के पुरुषार्थ का अनुमान उसके महिलाओं के प्रति भाव से लगाया जा सकता है।
जो पुरुष महिलाओं से द्वेष रखता है उसे अपकीर्ति, अपयश प्राप्त होता है ।
आधुनिक युग में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के यश और पुरुषार्थ की विश्व में कोई तुलना नहीं है, और वे महिलाओं के प्रति विशेष… pic.twitter.com/RqkS9DtMFs
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam)
अब ‘इमरजेंसी’ में दिखाई देंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘तेजस’ में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने भारतीय वायु सेना की पायलट का किरदार निभाया था। अब वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक में दिखाई देंगी जिसका नाम ‘इमरजेंसी’ है। फिल्म इस साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 February 2024 at 10:50 IST