देश में CAA लागू; कंगना रनौत की लोगों से अपील, बोलीं- राय बनाने या भावुक होने से पहले जरा…

Kangana Ranaut on CAA: कंगना रनौत ने केंद्र सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से एक अपील भी की।

CAA पर कंगना रनौत | Image: PTI

Kangana Ranaut on CAA: कंगना रनौत बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सबसे पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने पर रिएक्ट किया था। नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 11 मार्च को देशभर में CAA को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। उनके इस फैसले का अब क्वीन फेम एक्ट्रेस ने समर्थन किया है।

बता दें कि ये वही नागरिकता संशोधन कानून है जिसे लेकर चार साल पहले देशभर में जमकर हंगामा हुआ था। इसे 2019 में ही संसद से पारित कर दिया गया था। अब सोमवार को केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

कंगना रनौत ने किया CAA को सपोर्ट

तेजस स्टार कभी देश और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं रहती। जैसे ही CAA को लेकर बड़ा ऐलान किया गया, एक्ट्रेस ने तुरंत सोशल मीडिया के जरिए इसे लेकर अपना समर्थन भी जता दिया है। उन्होंने सबसे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कंगना ने CAA लिखकर आगे तिरंगा की काफी सारी इमोजी लगाई हैं। इससे बॉलीवुड अदाकारा ने साफ कर दिया है कि वे केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करती हैं।

गौरतलब है कि जब चार साल पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का ऐलान किया था तो सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया था। कोई कुछ कह रहा था, तो कोई कुछ और… ऐसे में लोगों के बीच कानून को लेकर भ्रम पैदा हो गया और देशभर में इसके खिलाफ आंदोलन शुरू हो गए। यही कारण है कि जब इसे लेकर आखिरकार नोटिफिकेशन आ गया है तो कंगना ने लोगों से अपील की है कि वह कुछ राय रखने से पहले कानून के बारे में अच्छे से पढ़ लें।

‘CAA के बारे में पहले जान लें’- कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर कंगना ने अपने इंस्टा हैंडल पर CAA को लेकर एक और पोस्ट किया है जिसमें वह काफी जरूरी बात समझाती नजर आ रही हैं। उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी क्लिप शेयर की है जिसमें वह कानून के बारे में बात करते देखे जा सकते हैं। उसके ऊपर लिखा होता है- ‘पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं’। इसे शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- ‘इससे पहले कि आप CAA को लेकर कोई राय बनाएं और भावुक हो जाएं, पहले समझ लें कि इसका मतलब क्या होता है’।

ये भी पढ़ेंः CAA लागू होने पर Kangana Ranaut का आया रिएक्शन, PM मोदी और अमित शाह की फोटो शेयर कर जताई खुशी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 March 2024 at 10:21 IST