‘चिराग के साथ रोमांस करती तो मेरे बच्चे…’; 15 साल पहले कंगना रनौत और चिराग पासवान ने किस मूवी में साथ किया था काम?
Kangana Ranaut-Chirag Paswan: कंगना रनौत और चिराग पासवान ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। ये चिराग की पहली और आखिरी फिल्म थी।
Kangana Ranaut-Chirag Paswan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपने पुराने को-स्टार और LJP सांसद चिराग पासवान को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना खुद एक बीजेपी सांसद हैं और संसद में अक्सर उनकी मुलाकात चिराग से होती रहती है। ऐसे में आए दिन फैंस दोनों का नाम जोड़ते रहते हैं। बता दें कि कंगना और चिराग पहले एक रोमांटिक फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं।
क्वीन स्टार कंगना रनौत ने हाल ही में न्यूज एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में चिराग पासवान संग अपने डेटिंग रूमर्स को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि वो उन्हें केवल एक दोस्त की तरह देखती हैं।
कंगना रनौत-चिराग पासवान की मूवी
जबसे कंगना ने ये बयान दिया है, एक बार फिर उनकी और चिराग की फिल्म लाइमलाइट में आ गई है जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम था 'मिले ना मिले हम' (Miley Naa Miley Hum) जो चिराग पासवान की पहली और आखिरी फिल्म थी। उन्होंने फिल्म में चिराग नाम के एक टेनिस खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी जिसे अनिष्का (कंगना) नाम की एक मॉडल से प्यार हो जाता है।
फिल्म 'मिले ना मिले हम' में नीरू बाजवा, कबीर बेदी, पूनम ढिल्लों और सागरिका घाटगे भी अहम किरदार में नजर आए थे। तनवीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ने भारत में केवल 70.6 लाख रुपये की कमाई की थी और बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद चिराग ने हमेशा के लिए फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली और राजनीति में शामिल हो गए जहां वो एक लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।
चिराग पासवान से मेरा कोई रोमांस नहीं- कंगना
गौरतलब है कि संसद से जब-जब कंगना और चिराग की तस्वीरें सामने आती हैं, तब-तब फैंस उनका नाम जोड़ देते हैं। अब इन अफवाहों पर तेजस स्टार ने साफ-सीधे शब्दों में कहा है- “हमारे बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा। हम दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने 10 साल पहले मेरे साथ एक फिल्म की थी। अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते। रोमांस होना होता तो हो जाता”।
उनसे पहले, चिराग भी कंगना को अपना दोस्त बता चुके हैं। उन्होंने एक बार अपने बॉलीवुड के सफर पर बात करते हुए कहा था कि कंगना के साथ दोस्ती ही इसकी इकलौती अच्छी चीज थी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 April 2026 at 20:21 IST