Junaid Khan: 'मैं डेटिंग की सलाह उनसे नहीं लेता...' आमिर-गौरी की शादी के बीच वायरल हुआ बेटे जुनैद का पुराना बयान
Aamir Khan Son Junaid Khan: आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चाओं के बीच बेटे जुनैद का यह पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। ऐसे में इस मजेदार और बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Junaid Khan On Dating: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक बेहद प्राइवेट और सादे समारोह में अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर गौरी स्प्रेट से रजिस्टर्ड शादी कर ली है। अब एक्टर की इस तीसरी शादी की खबरों के बीच, उनके बेटे जुनैद खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जुनैद अपनी पर्सनल और डेटिंग लाइफ के साथ-साथ माता-पिता के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं।
कैसा है माता-पिता के साथ जुनैद का रिश्ता?
यह वायरल वीडियो एक इंटरव्यू का हिस्सा है। जब जुनैद से उनके माता-पिता यानी आमिर खान और रीना दत्ता के साथ उनके बॉन्ड के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सहजता से इसका जवाब दिया। जुनैद ने कहा, "मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मेरे माता-पिता इतने खुले विचारों वाले हैं।" उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हैं और उनका पूरा साथ देते हैं। उनका रिश्ता इतना अच्छा है कि वे किसी भी विषय पर बिना किसी झिझक के अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं।
"पापा से नहीं लेता डेटिंग की सलाह"
इंटरव्यू के दौरान जब जुनैद से मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि क्या वो कभी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर पापा आमिर खान से टिप्स या सलाह लेते हैं?
इस पर जुनैद ने हंसते हुए एक बड़ा ही मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, "मैं अक्सर अपने पिता से डेटिंग के बारे में सलाह नहीं लेता। शायद यही वजह है कि वे हमेशा शिकायत करते रहते हैं कि उनके बच्चे कभी उनकी बात नहीं सुनते।"
जब मां रीना दत्ता ने छेड़ी थी डेटिंग की बात…
जुनैद ने अपने माता-पिता के साथ डेटिंग को लेकर हुई अपनी पहली बातचीत का दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस टॉपिक पर बात करने की पहल उनके पिता ने नहीं, बल्कि उनकी मां रीना दत्ता ने की थी। जुनैद ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि उस वक्त वे करीब 17 या 18 साल के रहे होंगे। एक दिन जब वे सब घर पर साथ बैठे थे, तो अचानक मां ने डेटिंग की बात छेड़ दी। जुनैद को अंदाजा हो गया था कि बात किस तरफ जा रही है, फिर भी उन्होंने पूछ लिया कि आखिर बात क्या है?
तब उनकी मां ने पिता आमिर खान को ताना मारते हुए कहा था, "वह 17 साल का हो चुका है, यह बातचीत तो कई साल पहले ही हो जानी चाहिए थी।"
यह जरूर पढ़ें: Aamir Khan Family: शादी के बंधन में बंधे आमिर-गौरी, उनके परिवार में कौन-कौन है, कहां है पुश्तैनी घर? जानिए सबकुछ
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 23:22 IST