अपडेटेड 2 December 2022 at 14:56 IST

Jubin Nautiyal Injured: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हुए हादसे का शिकार, कोहनी और पसलियां टूटीं, अब होगा ऑपरेशन

Jubin Nautiyal Injured: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को एक बिल्डिंग की सीढ़ी से गिरने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image: Instagram/@jubin_nautiyal | Image: self

Jubin Nautiyal Injured: मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को एक बिल्डिंग की सीढ़ी से गिरने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका जल्द ही ऑपरेशन होगा। समाचार एजेंसी ANI ने इसकी जानकारी दी है। 

साथ ही एजेंसी ने लुट गए फेम सिंगर (Jubin Nautiyal Accident) की टीम की ओर से जारी एक बयान भी साझा किया है जिसमें खुलासा किया गया है कि कल यानी 1 दिसंबर को हुई दुर्घटना में उन्होंने "अपनी कोहनी तोड़ दी, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर को काफी चोट पहुंची है।

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हुए हादसे का शिकार

जैसे ही जुबिन नौटियाल (Singer Jubin Nautiyal) के साथ ये दुर्घटना घटी, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोट पहुंची है और जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उस समय वह बुरी तरह से जख्मी थे।

ANI ने रातां लंबियां फेम सिंगर के एक्सीडेंट की खबर साझा करते हुए लिखा- "सिंगर जुबिन नौटियाल ने आज सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद अपनी कोहनी तोड़ दी, उनकी पसलियों में चोट लग गई और उनके सिर में चोट पहुंची है। उन्हें हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। साथ ही, एजेंसी ने बताया है कि ये बयान जुबिन नौटियाल की पीआर टीम की ओर से जारी किया गया है।

जुबिन नौटियाल का करियर

गौरतलब है कि पहाड़ी सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal Songs) ने धीरे धीरे अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। वह अब तक कई चार्टबस्टर गाने गा चुके हैं जिसमें ‘रातां लंबियां’, ‘लुट गए’, ‘हमनावा मेरे’, ‘तुझे कितने चाहने लागे हम’ जैसे हिट गाने शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Ajay Devgn की ‘Drishyam 2’ को लेकर Anupam Kher ने कही बड़ी बात, वायरल हो रहा पोस्ट

ये भी पढ़ेंः Irrfan Khan के बेटे Babil ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, मां ने भावुक होते हुए शेयर की अनदेखी तस्वीर

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 December 2022 at 14:53 IST