अपडेटेड 12 November 2025 at 15:12 IST
Jatadhara Box Office: 'जटाधरा' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई? क्या बोले फिल्म के स्टार्स?
Jatadhara Box Office Collection: माइथोलॉजिकल सुपरनैचुरल फिल्म 'जटाधारा' का शानदार प्रदर्शन जारी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन किया है। इसके साथ ही स्टारकास्ट ने फिल्म को लेकर क्या बातें बोली हैं?
Jatadhara Box Office Collection: माइथोलॉजिकल सुपरनैचुरल फिल्म 'जटाधारा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ दी है। दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म के कलेक्शन को स्थिर बनाए रखा है। आइए जानते हैं कि स्टारकास्ट ने फिल्म पर क्या-क्या बाते बोली हैं?
‘जटाधारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
माइथो-एक्शन ड्रामा फिल्म 'जटाधारा' दर्शकों की पसंद बनती जा रही है। फिल्म की कहानी, भव्य सेट डिजाइन और दमदार स्टारकास्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है। 'जटाधारा' ने रिलीज के 5 दिनों में 6.05 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दर्ज कर लिया है। अभी इस फिल्म की कमाई जारी है, जो इस बात का सबूत है कि कंटेंट आधारित फिल्में आज भी दर्शकों को आकर्षित करती हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट ने जताई खुशी
'जटाधारा' की स्टारकास्ट ने फिल्म की सफलता पर और दर्शकों द्वारा प्यार लुटाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'हम बेहद खुश हैं कि ‘जटाधरा’ तेलुगू दर्शकों के बीच इतनी पसंद की जा रही है। जो प्यार और सराहना हमें मिल रही है, वह दिल को छू लेने वाली है। प्रेरणा अरोड़ा और उनकी टीम ने इस कहानी को बड़े प्यार और समर्पण से गढ़ा है।' इसके साथ ही फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, 'जटाधरा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था और भावना से जुड़ी कहानी है। हमारा मकसद था ऐसी फिल्म बनाना जो दर्शकों को सोचने और जुड़ने के लिए प्रेरित करे।'
वहीं एक्टर शिविन नारंग ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'हम तेलुगू इंडस्ट्री और दर्शकों से मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिए दिल से आभारी हैं। यह हमारा तेलुगू सिनेमा में पहला अनुभव है और हमें जो अपनापन मिला है, वह अविश्वसनीय है।'
क्या है फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म ‘जटाधारा’ भक्ति, नियति और मानवता पर आधारित है। प्रेरणा अरोड़ा की रचनात्मक सोच ने इस पौराणिक कहानी को आधुनिक सिनेमा के रूप में खूबसूरती से गढ़ा है। सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शिरोडकर, रवि प्रकाश और इंदिरा कृष्णा के शानदार अभिनय ने कहानी को और गहराई दी है। ‘जटाधारा’ फिल्म में सुधीर बाबू,सोनाक्षी सिन्हा,दिव्या खोसला,शिल्पा शिरोडकर,इंदिरा कृष्णा,रवि प्रकाश स्टार्स ने मजेदार एक्टिंग की है। वहीं फिल्म को वेंकट कल्याण,अभिषेक जायसवाल ने डायरेक्ट किया है।
वर्ड ऑफ माउथ से दर्शकों की फेवरेट बनीं ‘जटाधारा’
पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और बैलेंस कलेक्शन के साथ ‘जटाधारा’ अब साल हिट के रूप में उभर रही है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म की टीम के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 15:12 IST