अपडेटेड 15 May 2024 at 18:34 IST
'मैंने उनके साथ सेल्फी ली और...', जान्हवी कपूर ने शेयर किया MS Dhoni के साथ मुलाकात का एक्सपीरियंस
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उन्होने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।
Mr & Mrs Mahi: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उन्होने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।
जान्हवी ने बुधवार को मल्टीप्लेक्स में मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मेरा मानना है कि मैं और यहां मौजूद हर कोई महेंद्र सिंह धोनी सर का बहुत बड़ा फैन है। उनका व्यक्तित्व कुछ ऐसा है कि हर कोई उनकी ओर आकर्षित हो जाता है। कुछ दिन पहले मैं उनके साथ एक फंक्शन में थी, जैसे ही मैंने उन्हें देखा, मुझे लगा कि वह चल नहीं रहे थे, बल्कि उड़ रहे थे।''
उन्होंने आगे बताया कि कैसे धोनी के व्यवहार ने उन्हें काफी प्रभावित किया।
उन्होंने आगे कहा, ''उन्होंने न सिर्फ लोगों के साथ सेल्फी ली...बल्कि उनके साथ बातचीत भी की। सभी के साथ बेहद सम्मान के साथ व्यवहार किया। लोगों के साथ विनम्र व्यवहार उनके चरित्र और उनके दिल के बारे में बहुत कुछ बताता है। यह उनका व्यक्तित्व है, जो प्रेरणादायक है।''
यह भी पढ़ें: Met Gala 2024 के बाद बुरी फंसी Alia Bhatt, ब्लॉकआउट लिस्ट में जुड़ा नाम; इजरायल-गाजा वॉर से कनेक्शन
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 May 2024 at 18:34 IST