अपडेटेड 24 December 2023 at 09:32 IST

Janhvi Kapoor ने साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फिसला Shikhar Pahariya का दिल; ऐसे लुटाया प्यार

Janhvi Kapoor Pics: जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इस पोस्ट पर शिखर पहाड़िया ने भी रिएक्शन दिया है।

Follow :  
×

Share


जान्हवी कपूर की लेटेस्ट फोटोज | Image: janhvikapoor/Instagram

Janhvi Kapoor Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा अपनी एक्टिंग, फिटनेस और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनें इंस्टा हैंडल पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। उनकी हालिया पोस्ट की वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • क्या आपने देखी जान्हवी की लेटेस्ट फोटोज? 
  • साड़ी में लग रही हैं बेहद खूबसूरत
  • रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी किया कमेंट

शिखर पहाड़िया का रिएक्शन

दरअसल, जान्हवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी एक प्यारा सा रिएक्शन दिया है। शिखर ने एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'हाय मेरे लड्डू'। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर कई कमेंट कर रहे हैं।

जान्हवी ने साड़ी में ढाया कहर

जान्हवी कपूर अपनी इस पोस्ट में पेस्टल कलर की सिल्वर सेक्विन साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। साड़ी में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को सटल मेकअप लुक के साथ काफी सिंपल और लाइट रखा है। एक्ट्रेस ने कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और हाथों में रिंग पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने बालों के लिए स्लीक बन हेयर स्टाइल चुना है। जो उनके लुक को एलिगेंट टच देने का काम कर रहा है। कुल मिलाकर जान्हवी कपूर का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

ये भी पढ़ें : Health Care: सर्दियों में खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये काम, सेहत पर पड़ सकता है भारी!

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 December 2023 at 09:29 IST