अपडेटेड 29 January 2023 at 10:07 IST

Janhvi Kapoor: कजरारे नैना, नाक में नथनी... जान्हवी कपूर ने नए लुक से गिराई हुस्न की बिजलियां

Janhvi Kapoor Latest Photoshoot: जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है जो खूब वायरल हो रहा है।

PC: @janhvikapoor/Instagram | Image: self

Janhvi Kapoor Latest Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बेहद कम समय में अच्छी पहचान हासिल कर ली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में 'मिली' स्टार ने हाल ही में एक लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट करवाया जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है।

'गुंजन सक्सेना' स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ब्राउन कलर की ब्लाउजलेस सिल्क साड़ी (Janhvi Kapoor in Sari) में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान न्यूड मेकअप कर रखा था। साथ ही स्मॉकी आइज और नाक में नथनी डालकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।    

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor और Shikhar फिर साथ में हुए स्पॉट; कैमरा देख ब्लश करने लगीं एक्ट्रेस

'धड़क' स्टार ने जब से इन तस्वीरों को शेयर किया है, तबसे ही ये जमकर वायरल (Janhvi Kapoor Bold Photoshoot goes Viral) हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं और जमकर पसंद कर रहे हैं। उनके लुक में जो सबसे खास बात देखने मिल रही है वो उनकी नोज रिंग है। उनकी नोज रिंग फैंस को सबसे ज्यादा दीवाना बना रही है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस फोटोज पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। इसके साथ ही आमजन से लेकर सेलेब्स तक भी उनके इस बोल्ड लुक की सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जान्हवी का लुक बहुत सुंदर है और लोग इस पर हार्ट इमोजी भी ड्रॉप कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले भी जान्हवी कपूर ने ऐसा ही एक फोटोशूट करवाया था जो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस भीगी सफेद साड़ी में नजर आईं थीं। उनकी इन तस्वीरों की भी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

जान्हवी कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जान्हवी के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'मिली' में देखा गया था। वह अब राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें 'बवाल' में वरुण धवन के साथ भी देखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने हंसते-हंसते कर दिया इतना मुश्किल वर्कआउट, वीडियो देख इंप्रेस हो गए लोग

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 January 2023 at 10:03 IST