अपडेटेड 19 July 2024 at 07:44 IST

तुझ संग सूखी रोटी भाए… जान्हवी के BF शिखर को लेकर फैन ने बनाया ऐसा वीडियो, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर फैन ने एक वीडियो बनाया है जिसमें वह मंदिरों के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने उसपर रिएक्ट किया है।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया | Image: Instagram

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। वह शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं। कपल हर इवेंट में साथ जाता है और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि, फैंस को कपल की सबसे अच्छी बात ये लगती है कि कैसे शिखर हमेशा अपनी लेडी लव के साथ मंदिरों में जाते हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसपर धड़क स्टार भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

जान्हवी और शिखर सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। खबरों की माने तो दोनों ने पहले सालों तक डेट किया था लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। फिर जान्हवी के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद दोनों फिर संपर्क में आए और फिर से उनका पुराना प्यार जाग गया और अब उनका रिलेशनसिप काफी स्ट्रॉन्ग चल रहा है।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का वीडियो वायरल

जान्हवी कपूर ने कभी मीडिया से अपने रिश्ते को छुपाकर नहीं रखा। भले ही कपल ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर बात ना की हो लेकिन हमेशा सबके सामने हैंगआउट करते और एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। अब तो उनका परिवार भी उन्हें लेकर बयान देने लगा है। जान्हवी और शिखर के रिलेशनशिप के बारे में फैंस को सबसे अच्छा ये लगता है कि कैसे मंदिरों में दर्शन हो या क्लब में पार्टी, कपल हमेशा साथ रहता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो फैन ने बनाया है। इस वीडियो में जान्हवी और शिखर के मंदिर यात्रा के विजुअल्स हैं। इनमें दिख रहा है कि कैसे कभी कपल साथ में तिरुपति के दर्शन करने जाता है तो कभी महाकाल के दर पर शीश झुकाता है। 

शिखर पहाड़िया संग मंदिर जाने पर जान्हवी कपूर का रिएक्शन

इसके साथ सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर लिखा है- ‘पार्टी और क्लब के जमाने में अपने लिए कोई ऐसा ढूंढो जो आपके साथ हर मंदिर जाए’। साथ ही फैन ने कैप्शन में लिखा है- ‘जिस तरह शिखर हमेशा जान्हवी के साथ रहते हैं’। कमाल की बात ये है कि इस वीडियो को खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी लाइक किया है। इसका मतलब है कि वह अपने रिलेशनशिप को आखिरकार सबके सामने स्वीकार करने लगी हैं।

बता दें कि अब उलझ स्टार सबके सामने अपने रिश्ते को लेकर ओपन हो गई हैं। ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में वह एक स्पेशल नेकलेस पहनकर पहुंचीं थीं जिसपर ‘शिखु’ लिखा हुआ था। वह प्यार से शिखर को शिखु बुलाती हैं।

ये भी पढ़ेंः 'डिजाइनरों से कपड़े उधार लेना ज्यादा बेहतर...', फैशनिस्टा एक्ट्रेस सोनम कपूर ने क्यों कहा ऐसा?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 19 July 2024 at 07:44 IST