'तमीज भूल गए क्या?' जैकलिन फर्नांडीस को छूने पर ट्रोल हुआ बॉडीगार्ड, भड़के फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स बॉडीगार्ड पर भड़के दिखे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंटरनेट पर 'सेलिब्रिटी सिक्योरिटी और रिस्पेक्ट' को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही इस क्लिप में जैकलिन के बॉडीगार्ड का बर्ताव फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
कलाई पकड़कर स्टेज से खींचने का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैकलिन अपने चाहने वालों को निराश नहीं करना चाहती थीं। वह स्टेज के किनारे आकर अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन इसी बीच उनके बॉडीगार्ड ने अचानक उनकी कलाई पकड़ ली और उन्हें जबरन फैंस के पास जाने से रोकने लगा।
बॉडीगार्ड के इस रूखे बर्ताव के बावजूद, जैकलिन ने अपनी शालीनता और बड़प्पन दिखाया। उन्होंने गुस्सा होने के बजाय पीछे मुड़कर मुस्कुराते हुए अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका दिल जीत लिया।
बॉडीगार्ड पर भड़के यूजर्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही इंस्टाग्राम पर यूजर्स बॉडीगार्ड के रवैए पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह व्यवहार बहुत खराब है। बॉडीगार्ड एक्ट्रेस की बिल्कुल इज्जत नहीं कर रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ' प्रोटेक्टिव होना अपनी जगह ठीक है, लेकिन एक्ट्रेस को इस तरह छूने का हक किसने दिया? सुरक्षा बिना छुए भी दूर से मुस्तैदी के साथ दी जा सकती है।' वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने कहा कि सेलिब्रिटीज को भीड़ से बचाने के लिए ऐसे कड़े कदम उठाने पड़ते हैं। अक्सर स्टार्स खुद ही अपनी टीम को ऐसे निर्देश देकर रखते हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
'वेलकम टू द जंगल' में दिखेगा जैकलिन का जलवा
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो जैकलिन फर्नांडीस बहुत जल्द मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ और परेश रावल जैसे कई दिग्गज कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 21:22 IST