अपडेटेड 20 July 2023 at 08:53 IST

Ishita Dutta और Vatsal Sheth के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता माता-पिता बन गए हैं। इशिता ने बुधवार को अपने पहले बेटे को जन्म दिया है।

Follow :  
×

Share


Ishita Dutta Delivers Baby Boy | Image: self

Ishita Dutta Delivers Baby Boy: 'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ बुधवार को बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं और इशिता 21 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं।

खबर में आगे पढ़ें:

  • शूटिंग के दौरान दोनों का अफेयर हुआ था शुरू
  • मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें हुई थीं वायरल
  • गोदभराई रस्म में काजोल हुई थीं शामिल

शूटिंग के दौरान हुआ प्यार

इशिता और वत्सल ने 28 नवंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों ने साथ में टीवी सीरियल 'रिश्तों का सौदागर: बाजीगर' में साथ काम किया था। शो की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। इस साल 31 मार्च को उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

प्रेग्नेंसी फोटोशूट हुआ वायरल

वत्सल और इशिता ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी करवाया था। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आई थीं। वत्सल और इशिता का इस समय बहुत अच्छा समय चल रहा है। प्रेग्नेंसी के अलावा उनके यहां एक और गुड न्यूज आई है। इस साल मई में दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं।

 

नए घर में हुए शिफ्ट

नए घर में शिफ्ट होने से पहले इशिता की गोदभराई की रस्म भी हुई थी। इस रस्म में काजोल और इशिता की बहन तनुश्री दत्ता भी शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि वत्सल से काजोल और अजय देवगन के बहुत अच्छे संबंध हैं। दोनों परिवार अक्सर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होता है। गौरतलब है कि वतस्ल ने अजय देवगन के साथ 'टार्जन' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इशिता का वर्क फ्रंट

इशिता की लास्ट रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' थी। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। 'दृश्यम' एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आए हैं। इशिता ने फिल्म में अजय की बेटी अंजू सलगावंकर का किरदार निभाया था। इशिता ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया था और अपने सारे प्रोजेक्ट्स समय पर खत्म कर दिए थे।

यह भी पढ़ें: इशिता दत्ता ने कराया Maternity Photoshoot, प्रेगनेंसी ग्लो लाजवाब

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 20 July 2023 at 08:49 IST