अपडेटेड 6 August 2023 at 06:58 IST
शादीशुदा हैं Ileana D'Cruz? बेटे के जन्म के बाद सामने आई पति की डिटेल्स
इलियाना डीक्रूज ने बेटे को जन्म दिया है। इस बीच, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह अपने पार्टनर से पहले ही शादी कर चुकी हैं।
Ileana D'Cruz Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज मां बन गई हैं। उन्होंने शनिवार को अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने बड़े ही स्पेशल अंदाज में फैंस को ये गुड न्यूज दी। उन्होंने बेबी की पहली फोटो शेयर करते हुए उसका नाम भी रिवील कर दिया है। उन्होंने बेटे का नाम Koa Phoenix Dolan रखा है। एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा कुछ तो खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो, दोनों ने शादी कर ली है।
खबर में आगे पढ़ें-
- इलियाना डीक्रूज ने दिया बेटे को जन्म
- अपने पार्टनर से शादी कर चुकी हैं एक्ट्रेस?
- विदेश में दोनों रहते हैं साथ
इलियाना डीक्रूज कर चुकी हैं शादी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर माइकल डोलन को एक साल तक डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली है। दोनों ने 13 मई को शादी की जिसके कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले उनके साथ डेट नाइट की कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। साथ ही, एक बार कहा था कि एक्ट्रेस के बुरे दिनों में वह उनका काफी ख्याल रखते हैं और वह उनके रॉक हैं।
इलियाना डीक्रूज ने दिया बेटे को जन्म
शनिवार यानि 5 अगस्त को बर्फी स्टार ने खुलासा किया कि वह मां बन चुकी हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम Koa Phoenix Dolan रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेबी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज भी दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि अपने डार्लिंग बॉय को दुनिया में वेलकम करके हम कितना खुश हैं। हमारा दिल भरा हुआ है’।
बता दें कि इलियाना डीक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान वह अक्सर फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती थीं। कई बार उन्होंने बेबी बंप की फोटो भी शेयर की। लंबे समय तक उन्होंने अपने पार्टनर के बारे में नहीं बताया था। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन की फोटो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था।
काम की बात करें तो इलियाना डीक्रूज को आखिरी बार ‘द बिग बुल’ में देखा गया था। इसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 August 2023 at 06:53 IST

