अपडेटेड 25 February 2026 at 16:33 IST
‘सत्या’ से कॉपी की गई Dhurandhar की कहानी? रहमान डकैत को देख फैंस को याद आया भीकू म्हात्रे, आप भी देखें मजेदार वीडियो
Dhurandhar Movie: एक बड़ा मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें ‘धुरंधर’ और 1998 की क्लासिक फिल्म ‘सत्या’ की तुलना की गई है।
Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी जल्द 19 मार्च को रिलीज हो रहा है। सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ से जुड़े रील्स आए दिन वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें ‘धुरंधर’ और 1998 की क्लासिक फिल्म ‘सत्या’ की तुलना की गई है।
राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘सत्या’ के जरिए अंडरवर्ल्ड की दुनिया को बखूबी दिखाया था जिसपर पहले बॉलीवुड में कोई ऐसी फिल्म नहीं बनी थी। अब ‘धुरंधर’ को देख नेटिजंस को फिल्म ‘सत्या’ की याद आ गई है। दोनों फिल्मों की बेसिक स्टोरीलाइन और सीन्स काफी हद तक समान हैं जिन्हें कंपेयर करते हुए फैन ने एक फनी वीडियो बनाया है।
‘सत्या’ से कॉपी की गई ‘धुरंधर’ की कहानी?
‘सत्या’ भीकू म्हात्रे नाम के एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया था। फिल्म में सत्या अंडरवर्ल्ड बॉस भीकू म्हात्रे का करीबी बनकर उसकी गैंग में शामिल हो जाता है। फैंस को अब रहमान डकैत में भीकू म्हात्रे और सत्या में हमजा (रणवीर सिंह) नजर आ रहा है।
जैसे दोनों ही फिल्मों में हीरो हमजा और सत्या पर दूसरे शहर में आने के बाद गुंडों का हमला हो जाता है। बाद में दोनों एक गैंग में शामिल हो जाते हैं, और गैंग का एक सदस्य उन्हें उनके कमरे का दौरा करवाता है। इतना ही नहीं, ‘धुरंधर’ और ‘सत्या’ दोनों फिल्मों के हीरो बाद में उन गुंडों को भी मार डालते हैं जिन्होंने उन पर हमला किया था। हमजा और सत्या गैंग्स के बीच झड़प का कारण बनते हैं।
वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस
रील में आगे दिखाया गया है कि कैसे दोनों को राजनेता चुनाव के चक्कर में गैंग वॉर शुरू करने से मना करते हैं। फिर भी हमजा और सत्या राजनेता की बात नहीं सुनते और गैंग अपने दुश्मनों को निपटा देती है। दोनों हीरो को प्यार हो जाता है, एक पुलिस अफसर की एंट्री होती है, दोनों ही विलेन भीकू म्हात्रे और रहमान डकैत अपनों द्वारा मार दिए जाते हैं।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक ने लिखा- ‘राम गोपाल वर्मा लगातार धुरंधर की तारीफ कर रहे हैं जबकि वो भूल गए कि ये उनकी ही फिल्म सत्या से प्रेरित है’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘क्या डिटेलिंग है आदित्य धर साहब’। बहुत से लोग ये भी लिख रहे हैं कि कैसे लगभग हर गैंगस्टर फिल्म की कहानी यही होती है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 16:33 IST