अपडेटेड 6 April 2024 at 20:59 IST

AI पर बनी पहली बॉलीवुड फिल्म में मिलेगा जबरदस्त एक्शन और थ्रिल, जानिए कैसी है रोहित रॉय की IRaH

यह फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां इंसान तकनीक की ताकत का गलत इस्तेमाल करना चाहता है। फिल्म सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल से दर्शकों को खुद से बांधे रखेगी।

AI पर बनी पहली हिंदी फिल्म | Image: instagram

IRaH Film Review: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में आपने तो सुना ही होगा। पिछले कुछ समय से यह काफी चर्चा में है। AI दुनिया की सबसे श्रेष्ठ तकनीकों में से एक है, जिसके जरिए कई सारी चीजों को आसान बनाया जा सकता है। वहीं इस मुद्दे पर कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिनमें एआई का जबरदस्त इस्तेमाल दिखाया गया है। इसी कड़ी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित पहली हिंदी फिल्म आइरा भी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।  

यह फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां तकनीक की ताकत का गलत इस्तेमाल इंसान करना चाहता है। यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल के मिश्रण के साथ देखने लायक बन गई है। रोहित रॉय, करिश्मा कोटक और राजेश शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, आईरा शुरुआती दृश्य से ही दर्शकों को बांध कर रख लेती है।

रोहित रॉय ने हरि सिंह के किरदार को बखूबी निभाया

फिल्म की कहानी की बात करें तो हरि सिंह (रोहित रॉय) IRaH 5.10 नामक एक अभूतपूर्व डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करता है। लेकिन जब यह ऐप नापाक हाथों में आ जाता है, तो अराजकता फैल जाती है। हरि सिंह के किरदार को रोहित रॉय ने बड़ी खूबी से निभाया है हालांकि इस कैरेक्टर मे काफी जटिलताएं हैं। करिश्मा कोटक का किरदार फिल्म की कहानी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे उन्होंने नेचुरल ढंग से पेश किया है।

सही और गलत के बीच के संघर्ष को दिखाती है आइरा

दरअसल यह फिल्म तकनीकी विकास के इस युग में नैतिक गिरावट को दर्शाती है और तकनीक के दुरुपयोग के संभावित परिणामों पर रौशनी डालती है। यह फिल्म कॉर्पोरेट जगत की लालच भरी घातक नजर पर भी प्रकाश डालती है। इंसान अपने हितों के लिए किस हद तक जा सकता है, यह IRaH दिखाती है जो सही और गलत के बीच के संघर्ष को इंगेजिंग ढंग से दर्शाती है।

फिल्म में कलाकारों के अभिनय की बात करें तो रोहित रॉय ने हरी सिंह के अपने किरदार में जान डाल दी है। करिश्मा कोटक ने भी एक मुश्किल भूमिका को प्रभावी रूप से उजागर किया है जबकि राजेश शर्मा ने एक गंभीर किरदार को बखूबी प्ले किया है। सैम भट्टाचार्जी का निर्देशन कमाल का है। एक नए किस्म का सिनेमा बनाने में वह सफल रहे हैं। फिल्म का कैमरावर्क मंत्रमुग्ध कर देने वाला है, जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है।

रोहित रॉय के कंधे पर पूरी फिल्म की जिम्मेदारी

फिल्म आइरा IRaH अपनी मनोरंजक कहानी, अनूठे किरदारो और हैरत भरे दृश्यों के साथ एक नया और सुखद सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। फिल्म का संगीत भी कमाल का है। फिल्म एक बार देखने लायक है। रोहित बोस रॉय ने अपने कंधे पर पूरी फिल्म बड़ी जिम्मेदारी के साथ उठाई है।

फिल्म समीक्षा: आइरा IRaH- द इमोर्टिलिटी ऐप 
कलाकार: रोहित रॉय, करिश्मा कोटक और राजेश शर्मा
निर्देशक: सैम भट्टाचार्जी
बैनर: बिग फिल्म्स मीडिया
रेटिंग: 3 स्टार्स

यह भी पढ़ें… गर्मियों में निखरी त्वचा के लिए करें कीवी और गुलाब जल फेस मास्क का इस्तेमाल, होंगे कई फायदे

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 18:45 IST