अपडेटेड 8 March 2026 at 22:52 IST
IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे अपारशक्ति, टीवी पर भाई को देखकर आयुष्मान खुराना ने दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन; पोस्ट VIRAL
IND vs NZ: एक्टर-सिंगर अपारशक्ति खुराना भी आज ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे जहां भारत का न्यूजीलैंड से सामना हो रहा है।
IND vs NZ: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा है। इस अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए सिनेमा से लेकर खेल और राजनीति जगत की हस्तियां भी स्टेडियम में मौजूद हैं। इसी कड़ी में, मशहूर एक्टर-सिंगर अपारशक्ति खुराना भी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते देखे जा सकते हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिलहाल IND vs NZ मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्म किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर बना लिया है। इस बीच, एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने छोटे भाई अपारशक्ति को टीवी पर देख बड़ा मजेदार रिएक्शन दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अपारशक्ति को टीवी पर देख बोले आयुष्मान खुराना
दरअसल, टीवी पर IND vs NZ T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान अपारशक्ति को दिखाया गया था। जैसे ही उनकी शक्ल आयुष्मान ने देखी तो तुरंत उनकी फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर डाला। इसके साथ, ‘बधाई हो’ स्टार ने लिखा- ‘भाई दिख गया’।
अपारशक्ति खुराना की तरह उनके भाई आयुष्मान खुराना भी बहुत बड़े क्रिकेट लवर हैं जो हर मैच पर टीम इंडिया को सपोर्ट करते नजर आते हैं। आज चूंकि भारत वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेल रही है तो आयुष्मान लगातार सोशल मीडिया के जरिए मैच के हाइलाइट मूमेंट्स पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
भारत की पारी से खुश दिखे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल के जरिए क्रिकेटर शिवम दुबे की तारीफ की जिन्होंने सिर्फ 8 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली। इसपर एक्टर लिखते हैं- ‘यह अच्छा स्कोर है। दुबे ने पिछली कुछ पारियों में निस्वार्थ भाव से खेला है। टीम में उनकी भूमिका सबसे मुश्किल है’।
इसके अलावा, आयुष्मान ने एक और एक्स पोस्ट किया और लिखा- ‘ईशान कितने गोल्ड स्टैंडर्ड क्रिकेटर हैं। इस बंदे से बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग, फील्डिंग, यहां तक कि कोहली की मिमिक्री भी करवा लो’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 22:52 IST