लाल साड़ी, माथे पर टीका और... पत्नी को छोड़ इस एक्ट्रेस संग लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद- VIDEO वायरल
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा हाल ही में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, जहां उनके साथ उनकी आगामी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी नज़र आईं। दोनों ने साथ मिलकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर अभिनेता मुंबई के प्रतिष्ठित 'लालबागचा राजा' के दरबार में गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं। मंदिर में जहां गोविंदा सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आए, वहीं रानी ने लाल और सरसों के शेड्स का एथनिक पहनावा चुना था। दोनों ने भगवान गणेश की अंतिम आरती में हिस्सा लिया, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोविंदा और रानी एकसाथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे
गोविंदा और रानी की यह मंदिर विजिट ऐसे समय में सामने आई है, जब अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भारी विवादों में घिरे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए थे। सुनीता का दावा है कि 62 वर्षीय अभिनेता अपनी सह-कलाकार रानी के साथ प्रेम संबंध में हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताते हुए कहा था कि गोविंदा को अपनी बेटी की उम्र की महिला के साथ घूमते हुए शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही सुनीता ने रानी के पहनावे और कपड़ों का भी मजाक उड़ाया था।
कुछ घंटे पहले सुनीता ने भी किए थे दर्शन
गोविंदा की लालबागचा राजा पहुंचे से कुछ घंटे पहले सुनीता आहूजा भी इसी पंडाल में पहुंची थीं। उन्होंने भी बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। ऐसे में पति-पत्नी का एक ही दिन, एक ही जगह लेकिन अलग-अलग समय पर पहुंचना लोगों का ध्यान खींच रहा है।
गोविंदा की चेतावनी और कड़ा पलटवार
पत्नी के इन गंभीर आरोपों पर गोविंदा ने भी चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो संदेश जारी कर तीखा पलटवार किया है। अभिनेता ने अपनी पत्नी और उनके साथ जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, 'आपके पीछे जो गिरोह काम कर रहा है, उसकी सच्चाई सभी जानते हैं और यह बात जल्द सबके सामने आ जाएगी। इसलिए ऐसी बयानबाजी आपको शोभा नहीं देती। भविष्य में आपको मेरी जरूरत पड़ सकती है, कृपया पॉडकास्ट के जरिए अपमान करना बंद करें और अपनी सीमा में रहें।'जुलाई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने रानी को अपनी फिल्म की नई सह-कलाकार के रूप में मीडिया से मिलवाया था, जिसके बाद से ही यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 23 September 2026 at 07:50 IST