अपडेटेड 3 February 2026 at 21:33 IST
Ikka First Look: वही रुतबा, वही तेवर... जब 'रहमान डकैत' के गाल पर पड़ा सन्नी देओल का 'ढाई किलो का हाथ', Ikka का फर्स्ट लुक VIRAL
Ikka First Look: अक्षय खन्ना और सनी देओल 29 साल के बाद फिल्म इक्का में साथ नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स की एक्शन-थ्रिलर 'इक्का' से दोनों का पहला लुक सामने आ चुका है।
Ikka First Look: साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' याद है? उस युद्ध के मैदान में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाले सनी देओल और अक्षय खन्ना अब एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। पूरे 29 साल बाद, यह दिग्गज जोड़ी नेटफ्लिक्स की आगामी लीगल थ्रिलर 'इक्का' में नजर आएगी।
आज यानी 3 फरवरी, 2026 को अपनी 2026 की फिल्मों की लिस्ट जारी कर रहा है। उसने एक्शन थ्रिलर 'इक्का' का पहला भी लुक जारी कर दिया है, जो जल्द ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है।
अक्षय खन्ना और सनी देओल का 29 साल बाद धमाका
'इक्का' महज एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि यह सिद्धांतों और मजबूरी के बीच छिड़ी एक मनोवैज्ञानिक जंग है। फिल्म की कहानी एक ऐसे मशहूर और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नियति एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर देती है जहाँ उसे अपने सबसे बड़े दुश्मन का बचाव करना पड़ता है।
दिलचस्प बात यह है कि यह आरोपी वही शख्स है जिसका करियर खुद उस वकील ने कभी तबाह किया था। अब सवाल यह है कि क्या एक ईमानदार वकील अपनी नैतिकता को दांव पर लगाकर उस शख्स को बचाएगा जिससे उसका दर्दनाक अतीत जुड़ा है? अगर वह यह केस हारता है, तो वह अपनी जिंदगी की सबसे कीमती चीज खो देगा।
इक्का के स्चार कास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म के मेकर्स का कहना है कि यह उनकी अब तक की सबसे 'पर्सनल' स्क्रिप्ट है, जिसे सालों की मेहनत के बाद तैयार किया गया है। 'महाराज' जैसी सफल फिल्म के बाद नेटफ्लिक्स के साथ यह उनका दूसरा बड़ा कोलैबोरेशन है।
ये भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Teaser Review: धुरंधर 2 का टीजर देख फैंस का टूटा दिल, बोले- ‘टीजर में ही दम नहीं तो फिल्म क्या होगी?’
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इक्का
'इक्का की टीम का कहना है, 'हमें अपनी नई फिल्म इक्का की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 'महाराज' को मिले अपार प्यार के बाद, नेटफ्लिक्स के साथ यह हमारा दूसरा प्रोजेक्ट है। यह स्क्रिप्ट हमारे दिल के बेहद करीब है, जिसे हमने सालों की मेहनत से तराशा है। यह फिल्म दो कट्टर दुश्मनों के बीच एक रोमांचक जंग है, जहां एक टॉप वकील को उस व्यक्ति का बचाव करना पड़ता है, जिससे उसकी और उसकी पत्नी की दर्दनाक यादें जुड़ी हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस कहानी और इसके किरदारों को भरपूर प्यार देंगे।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 21:33 IST