अपडेटेड 21 March 2026 at 16:12 IST

Ibrahim and Palak Tiwari: कैमरे से चेहरा छुपाते नजर आए इब्राहिम, पलक संग डेटिंग रूमर्स के बीच मूवी डेट पर हुए स्पॉट; साथ दिखीं सारा खान

Ibrahim and Palak Tiwari: इब्राहिम अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ मूवी डेट पर स्पॉट हुए हैं, उनके साथ उनकी बहन सारा अली खान भी दिखीं हैं।

Follow :  
×

Share


Palak Tiwari, Ibrahim Ali Khan, Sara Ali Khan | Image: instagram

Ibrahim and Palak Tiwari: पलक तिवारी और इब्राहिंम अली खान की डेटिंग रूमर्स एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दोनों को सारा अली खान के साथ मूवी नाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास बात यह रही कि जहां पलक अपने स्टाइलिश कैजुअल लुक में नजर आईं, वहीं इब्राहिम मास्क लगाकर कैमरे से अपना चेहरा छुपाते दिखे और सारा ने देसी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है।

पलक के कैजुअल लुक ने खींचा ध्यान

मूवी आउटिंग के दौरान पलक तिवारी ब्लैक ऑफ शोल्डर फुल स्लीव्स टॉप के साथ ब्लू वाइड लेग जींस में नजर आईं। उनका यह लुक सिंपल होने के बावजूद बेहद क्लासी और ट्रेंडी नजर आ रहा था। कम एक्सेसरीज, ब्लैक हील्स और स्टड ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने स्टाइल को मिनिमल रखा, जो आज के यूथ के लिए परफेक्ट मूवी डेट इंस्पिरेशन बनकर उभरा है। 


पलक ने अपने लुक को ओवरडू करने के बजाय सॉफ्ट मेकअप और ओपन वेवी हेयर के साथ फिनिश किया। उनका ओवरऑल लुक मॉडर्न और एफर्टलेस नजर आया।

सारा का देसी अंदाज छाया

वहीं सारा अली खान ब्लू अनारकली और शरारा सेट में नजर आईं। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और फ्लोइ सिल्हूट ने उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना दिया। सारा ने भी अपनी स्टाइलिंग को सिंपल रखते हुए हूप्स ईयररिंग्स, जूती और पोनीटेल के साथ लुक को पूरा किया, जो एलिगेंस और कम्फर्ट का शानदार कॉम्बिनेशन बना।

इब्राहिम का कूल और मिस्ट्री लुक हुआ वायरल

इब्राहिम अली खान इस दौरान ओवरसाइज्ड हुडी और ग्रे डेनिम जींस में दिखे। व्हाइट स्नीकर्स के साथ उन्होंने अपने लुक को क्लीन रखा, जबकि मास्क और हुडी कैप ने उनके स्टाइल में मिस्ट्री एलिमेंट जोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स; हीरे सा चमकेगा चेहरा
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 16:12 IST