कजिन के मेहंदी फंक्शन में गर्लफ्रेंड सबा संग दिखे ऋतिक रोशन, हाथों में हाथ डाल दिए पोज; केमिस्ट्री पर फैंस बोले- So Beautiful
ऋतिक रोशन ने कजिन के प्री-वेडिंग फंक्शन में गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्वैग से एंट्री ली। कपल की केमिस्ट्री देख फैंस फिद हो गए।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन और सबा आजाद फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। कपल को साथ देखना उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब हाल ही में दोनों को साथ स्पॉट किया गया। ट्रेडिशनल लुक में ऋतिक और सबा, साथ ही उनकी केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में रोशन फैमिली में जश्न का माहौल है। बीते दिन प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी गई जिसमें ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा और दोनों बेटे हरेहान और हृदान संग पहुंचे।
ऋतिक ने गर्लफ्रेंड संग स्वैग से मारी एंट्री
कपल मेहंदी फक्शंन में धूम मचाने पहुंचा था। दोनों के ट्रेडिशनल अवतार ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्टर पीच कलर के कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने दिखे। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्टॉल कैरी किया था। कुल मिलाकर इस लुक में ऋतिक काफी जच रहे थे। उनके लुक ने फीमेल फैंस को खासकर आकर्षित किया।
सबा के एथनिक लुक पर टिकी निगाहें
ऋतिक के अलावा फैंस की आंखें सबा के एथनिक लुक पर भी टिक गईं। सबा येलो-ऑरेंज कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने हैवी जूलरी और परांदे के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। उनका लुक बिल्कुल पंजाबन वाइब दे रहा था। कपल ने हाथों में हाथ थामे पोज भी दिए। फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री पर जमकर प्यार बरसाया। इनके अलावा ऋतिक के दोनों बेटे भी एथनिक लुक में दिखाई दिए।
ईशान रोशन ने ऐश्वर्या सिंह से की सगाई
ऋतिक के कजिन भाई ईशान रोशन ने 20 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या सिंह से सगाई की। अब कपल जल्द ही शादी रचाने वाला है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। जान लें कि ईशान रोशन, राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन के बेटे हैं।
ऋतिक रोशन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो 'कृष 4' की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। जबकि सबा सिंगर, एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट है। उन्हें इसी साल फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: पहले पायल फिर कृतिका और अब...इस करोड़पति यूट्यूबर ने किया बच्चों की नैनी संग रोमांस, करेगा तीसरी शादी?
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 14:07 IST