अपडेटेड 4 April 2023 at 15:38 IST

Hrithik Roshan ने Saba Azad संग रोमांटिक अंदाज में शेयर की फोटो, एक्स वाइफ ने दिया ऐसा रिएक्शन

Hrithik Roshan ने हाल ही में Saba Azad संग अपनी फोटोज शेयर की जिसपर उनकी एक्स वाइफ Sussanne Khan का रिएक्शन सामने आया है।

Saba Azad Hrithik Roshan | Image: self

Saba Azad Hrithik Roshan: बॉलीवुड हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच एक्टर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में कपल नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के इवेंट में पहुंचा था। उसके बाद ऋतिक ने हाल ही में सबा संग अपनी फोटोज शेयर की जिसपर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का रिएक्शन सामने आया है।

Hrithik Roshan ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और सबा आजाद की रोमांटिक पोज देते हुए कुछ फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में Saba Azad रेड ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं, तो वहीं Hrithik ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है। जिसमें उनका लुक काफी डैशिंग लग रहा है। एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रेड में लेडी के साथ'।  

फैंस को पसंद आया Saba-Hrithik का अंदाज

Saba-Hrithik की वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है वहीं एक्टर की इस पोस्ट पर सेलेब्स समेत फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों की फोटो पर एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी कमेंट किया है।

यह भी पढ़ें... Bollywood की ‘राजनीति’ पर फिर बोलीं Priyanka Chopra, कहा- अब मुझे किसी का डर नहीं

Sussanne Khan के कमेंट ने खींचा लोगों का ध्यान

Couple की फोटो पर Sussanne Khan ने कमेंट करते हुए लिखा बहुत सुंदर और लव की इमोजी शेयर की है। इसके अलावा जोया अख्तर, बिपाशा बसु ने भी क्यूट लिखकर दिल वाला इमोजी बनाया है। श्रुति हासन, सोहा अली खान ने भी एक्टर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि Saba और Hrithik के अफेयर की खबरों को हवा तब मिली जब बीते साल फरवरी महीने में दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से कपल कई बार साथ में नजर आ चुका है। हाल ही में नीता अंबनी के कल्चरल इवेंट के शुभारंभ में भी कपल को साथ में देखा गया था। 

यह भी पढ़ें... 'गीगी, निकवा जीजा जी...' NMACC में Hollywood Celebs को पैपाराजी ने दिए ऐसे-ऐसे नाम, छूट जाएगी हंसी 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 April 2023 at 15:38 IST