अपडेटेड 11 March 2023 at 17:03 IST

Hrithik Roshan की थ्रोबैक फोटो पर आया फैंस का दिल, बताया ‘असली फाइटर’

Hrithik Roshan ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें उन्हें मसल्स को फ्लेक्स करते देखा जा सकता है।

hrithik roshan instagram | Image: self

Hrithik Roshan Throwback Photo: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी फिटनेट और बॉडी को लेकर भी सुर्खियों में आते रहते हैं। इसी बीच एक्टर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, ऋतिक ने अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर खुद को मोटिवेट करने का एक नया तरीका निकाला है। उन्होंने हाल ही में अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें उन्हें मसल्स को फ्लेक्स करते देखा जा सकता है।

एक्टर ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि अच्छी बॉडी के लिए सही नींद और खाना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि ये फोटो साल 2022 की है और इसी फोटो को वह अपनी प्रेरणा बनाकर खुद को फिटनेस गोल से भटकने से रोक रहे हैं। एक्टर ने आगे कहा कि ये बहुत ही फनी बात है। टाइम से सोना और खाना कहने में आसान है लेकिन करना मुश्किल होता है। जबकि जिम और एक्सरसाइज करना आसान होता है। 

ऋतिक की थ्रोबैक फोटो ने लोगों के उड़ाए होश

ऋतिक ने यह भी खुलासा किया कि उनकी लाइफ में मेडिटेशन से बड़ा बदलाव आया है। हालांकि ये सुनने में बोरिंग लगता है लेकिन जब आप इसे करते हैं तो इसका काफी असर आपके शरीर पर होता है। वहीं ऋतिक की थ्रोबैक पिक्चर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। फैंस का कहना है कि ऋतिक ही असली फाइटर हैं और लोगों के लिए एक प्रेरणा भी हैं।

सेलेब्स दे रहे ऐसे रिएक्शन्स

एक्टर ने जैसे ही अपनी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, वैसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट करने लगे। लक्ष्य और कोई मिल गया फिल्म में उनके साथ काम करने वालीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कहा 'वाह आप मुझे मेडिटेशन और मसल्स बनाना सिखाओगे।' इसके अलावा भी कई सेलेब्स ने कमेंट में ऋतिक का उत्साह बढ़ाने का काम किया है।

इस प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम

आपको बता दें कि इन दिनों वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर हैं। कथित तौर पर फाइटर भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म है जो 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें... Ranbir Kapoor की शर्टलेस तस्वीर वायरल, लोग बोले-'...सूखते जा रहे हो'

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 March 2023 at 16:52 IST