अपडेटेड 8 February 2026 at 10:44 IST

350 करोड़, नहीं 500 करोड़… ऋतिक रोशन की Krrish 4 के ऊपर टंगी बजट की तलवार, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Krrish 4: ऋतिक रोशन की 'कृष 4' को लेकर तरह-तरह के अपडेट सुनने को मिल रहे हैं लेकिन जो अब सामने आया है, उसे सुनकर फैंस का दिल टूट जाएगा।

Hrithik Roshan as Krrish | Image: Instagram

Krrish 4: ऋतिक रोशन की मोस्ट सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘कृष’ के चौथे पार्ट की रिलीज का फैंस न जाने कबसे इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार को एक बार फिर सुपरहीरो के अवतार में देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। आए दिन फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर तरह-तरह के अपडेट सुनने को मिल रहे हैं लेकिन जो अब सामने आया है, उसे सुनकर फैंस का दिल टूट जाएगा।

ऋतिक रोशन पहले ही ‘कृष 4’ को अनाउंस कर चुके हैं। उन्होंने ऐलान किया था कि वो ये फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं। इस बार खास बात ये है कि ‘कृष 4’ में ऋतिक केवल एक्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि इस फिल्म से वो डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। 

बजट के कारण फंसी ‘कृष 4’ 

अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, फैंस को ‘कृष 4’ के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच फिल्म के बजट को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। जिस वजह से फिलहाल ‘कृष 4’ ठंडे बस्ते में चली गई है। 

रिपोर्ट में लिखा है कि “ऋतिक रोशन इस फिल्म को लगभग 500 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाना चाहते हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा का मानना ​​है कि फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये तक सीमित होना चाहिए। कई बार बातचीत के बाद, दोनों ने फिलहाल ‘कृष 4’ को रोक दिया है।”

किसी और प्रोडक्शन हाउस में बनेगी ‘कृष 4’?

अब आदित्य चोपड़ा के साथ बजट को लेकर सहमति नहीं बनी है। ऐसे में रिपोर्ट में आगे ये भी लिखा है कि कैसे ऋतिक ‘कृष 4’ को लेकर किसी अन्य स्टूडियो के पास भी जा सकते हैं। इस बीच, वो फिलहाल फिल्म के बजट को कम करने के लिए स्क्रिप्ट पर भी फिर से काम कर रहे हैं। 

सूत्र का कहना है कि ऋतिक एक प्रैक्टिकल इंसान हैं और उन्होंने आदित्य चोपड़ा के फीडबैक को पॉजिटिव तरीके से लिया है। वो उनकी बातों पर विचार कर रहे हैं और साथ ही साथ फंडिंग के लिए और स्टूडियो से भी बात कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि ऋतिक ‘कृष 4’ शुरू करने से पहले बहुत जल्द एक अन्य प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं। 

कब रिलीज हो सकती है ‘कृष 4’?

फिलहाल ‘कृष 4’ पर कथित तौर पर काम रुक गया है। फिल्म इस साल तो शुरू नहीं होगी लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इसपर 2027 में काम शुरू हो सकता है। तबतक बजट का मसला सुलझने की उम्मीद है ताकि ‘कृष 4’ पर जल्दी से जल्दी काम शुरू हो सके।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar Climax: रवि किशन की जगह रणवीर सिंह, सड़क की जगह जंगल...तो क्या भोजपुरी फिल्म से कॉपी किया गया ‘धुरंधर’ का क्लाइमैक्स? VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 10:44 IST