अपडेटेड 24 December 2025 at 07:36 IST
ऋतिक रोशन 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर बेटों संग झूमे, कजिन की शादी में किया धमाकेदार डांस; फैंस बोले- एनर्जी On Fire
ऋतिक रोशन ने कजिन की शादी में बेटों संग धांसू डांस परफॉर्मेंस दी। पिता और बेटों के डांस ने हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया। वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ धांसू डांस मूव्स के लिए भी मशहूर हैं। जब-जब 'ग्रीक गॉड' के पैर थिरकते हैं तो लोग उन पर मोहित हो ही जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ऋतिक ने अपने कजिन की शादी में दोनों बेटों संग धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। बेटों संग उनके डांस ने फैंस को इंप्रेस कर दिया। आलम ये है कि वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऋतिक अपने बेटों के साथ पॉपुलर सॉन्ग 'इश्क तेरा तड़पावे' पर परफॉर्म कर रहे हैं। अगल-बगल मौजूद एक्टर के बेटे भी उनके साथ ताल से ताल मिला रहे हैं। स्टेज पर पीछे मौजूद ऋतिक की गर्लफ्रेंड भी डांस करती नजर आई। इनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस के दौरान मेहमान हूटिंग कर रहे हैं और तालियां बजा रहा हैं।
ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लगे ऋतिक
'कहो ना प्यार है' फेम एक्टर इस दौरान डैशिंग लुक में नजर आए। उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया। इस लुक में वो इतने हैंडसम लगे कि हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। ऋतिक के अलावा उनके बेटों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। ऋतिक के दोनों बेटे रिहान और रिदान भी पिता की तरह डैपर लगे।
सबा आजाद ने ग्रीन लहंगे में ढाया कहर
वहीं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की बात करें तो उन्हें ग्रीन लहंगे में कैप्चर किया गया। माथे पर मांग टीका, कान में इयररिंग्स और गले में नेकलेस के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान कपल ने खुशी-खुशी पैपराजी को पोज भी दिए।
एक-दूजे के हुए ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह
बता दें कि म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे ईशान रोशन गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे। कपल ने 23 दिसंबर को धूमधाम से शादी रचाई। इस खास मौके पर रोशन परिवार ने फोटो भी खिंचवाई। पूरा परिवार एक फ्रेम में खुशी से गदगद नजर आया।
शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल
इस शादी में रोशन और सिंह परिवार के सदस्यों के साथ-साथ करीबी दोस्त भी शामिल हुए। शादी के बाद कपल मीडिया से रूबरू हुआ और पोज भी दिए। शादी के बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 07:36 IST