अपडेटेड 26 July 2025 at 11:10 IST

'हेरा फेरी मजाक नहीं…', कंट्रोवर्सी के बाद ये क्या बोल गए सुनील शेट्टी? परेश रावल के कमबैक पर भी किया रिएक्ट

सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मों से जुड़ी कई चीजों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की एंट्री पर रिएक्ट किया।

Suniel Shetty Paresh Rawal | Image: X

Suniel Shetty: हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी की तीसरी किस्त का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। इसे लेकर फैंस को तगड़ा झटका तब लगा जब अचानक 'बाबूराव' का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया। हालांकि अब उनका कमबैक हो गया है। इन सबके बीच सुनील शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है। 

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने 'हेरा-फेरी' के जोक्स को लेकर भी कई खुलासे किए। एक्टर ने बताया कि 'हेरा फेरी' में जितने भी जोक्स थे वो सभी प्रियदर्शन ने लिखे।

'हेरा फेरी' के वायरल डायलॉग्स पर सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने कहा, 'हम उनके लिखे गए हर डायलॉग को बस थोड़ा इंप्रोवाइज करते थे। लेकिन ये सभी जोक्स उनके ही लिखे हुए हैं। हर शब्द उनका लिखा हुआ है। प्रियदर्शन जैसा डायरेक्टर मैंने कभी नहीं देखा। कॉमेडी के नजिरए से उन्हें वो दिखाई और सुनाई देता है, जो आपको और मुझे नहीं देता। वो कॉमेडी में जीनियस हैं।''

हेरा फेरी कोई मजाक नहीं- सुनील शेट्टी

एक्टर ने आगे सिनेमा में कॉमेडी के मौजूदा हालात पर पर जोर देते हुए कहा कि आज की फिल्में व्हाट्सएप चुटकुले हैं और उनमें कोई लेखन नहीं होता है। सुनील ने कहा, ‘हेरा फेरी कोई मजाक नहीं है। यह एक सिचुएशन है। मेरी फटी पड़ी है तो फटी पड़ी है। उसमें मैं क्या डायलॉग बोलूंगा। मेरे रिएक्शन फिल्म को ज्यादा मजेदार बनाएंगे।’

परेश रावल के कमबैक पर सुनील शेट्टी

एक्टर ने आगे हेरा फेरी 3 में परेश रावल की एंट्री कंफर्म करते हुए कहा कि हां हां वो  हैं। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। जैसा मैंने कहा कि मैं रिलीज के दिन बात करूंगा क्योंकि नजर लगती है। कभी-कभी हमारी खुद की अच्छी नजर लगती है।

हेरा फेरी 3 कंट्रोवर्सी सुलझी

बता दें कि पिछले दिनों हेरा फेरी 3 को लेकर हुई कंट्रोवर्सी खूब सुर्खियों में रही थी। परेश रावल ने फिल्म छोड़ने तक का ऐलान कर दिया था। लेकिन, हाल ही में परेश रावल ने साफ किया कि अब चीजें सही हो गई है और उन्होंने इस फिल्म में वापसी कर ली है। 

यह भी पढ़ें: वीर पहाड़िया पर खुलेआम प्यार लुटाने के बाद तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 July 2025 at 11:10 IST