Hera Pheri 3: नहीं छट रहे ‘हेरा फेरी 3’ से संकट के बादल, अब इस शख्स ने छोड़ी फिल्म? सामने आया सच
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट को लेकर संकट बरकरार है। ताजा विवाद लेखक रोहन शंकर से जुड़ा है।
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर संकट बरकरार है। ‘हेरा फेरी 3’ की अनाउंसमेंट से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई थी। ताजा विवाद लेखक रोहन शंकर से जुड़ा है, जिन्हें लेकर काफी समय से अफवाहें आ रही हैं कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है जिसपर अब उन्होंने सफाई भी दे दी है।
कई खबरों में ऐसा दावा किया गया था कि लेखक रोहन शंकर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। इसके बाद फैंस की चिंताएं बढ़ने लगी थीं जो बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब पूरा सच क्या है, चलिए जान लेते हैं।
लेखक रोहन शंकर ने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’?
रोहन शंकर ने बढ़ते विवाद के बीच आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा- “मेरे नाम से एक बड़ी फिल्म के बारे में फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। वो पूरी तरह से झूठी हैं और इनमें लगभग कोई सच्चाई नहीं है। मेरे काम और सिनेमा के बारे में एक सिंपल से इंटरव्यू को तोड़-मरोड़कर सनसनीखेज हेडलाइन बना दिया गया है। प्लीज इसे नजरअंदाज करें”।
गौतरलब है कि इन अफवाहों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब शंकर ने एक हालिया इंटरव्यू में फिल्म के निर्माण से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात की थी। उन्होंने स्क्रीनप्ले का जिक्र करते हुए बताया था कि वो फिल्म फिलहाल कानूनी पेचीदगियों के चलते लेट हुए जा रही है। उनके इस बयान को लेकर कहा गया कि इन्हीं दिक्कतों से चलते शायद उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ दी है।
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर क्या है विवाद?
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ‘हेरा फेरी 3’ घोषणा के बाद से ही कई रुकावटों का सामना कर रही है। सबसे बड़ी रुकावट फ्रेंचाइजी के राइट्स को लेकर चल रहा कानूनी विवाद है, जिस पर फिलहाल अदालत में मुकदमा चल रहा है। इससे पहले एक और कंट्रोवर्सी में फिल्म बुरी तरह फंस गई थी जब रचनात्मक मतभेदों के चलते परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी थी। बाद में जैसे-तैसे ये मामला सुलझा जिसमें सुनील शेट्टी ने टीम को फिर से एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 08:13 IST