अपडेटेड 11 November 2025 at 18:28 IST
Mahavatar: चिरंजीवी परशुराम के रोल के लिए विक्की कौशल ने शराब और नॉन-वेज से बनाई दूरी? सामने आया बड़ा सच
Mahavatar: विक्की कौशल को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने फिल्म "महावतार" में चिरंजीवी परशुराम का किरदार निभाने के लिए शराब और नॉन-वेज से दूरी बना ली है। मेकर्स ने अब इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
Mahavatar: ‘छावा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद विक्की कौशल अब "महावतार" में नजर आएंगे। फिल्म में वो चिरंजीवी परशुराम का किरदार निभा रहे हैं जिनके लुक में ढलने के लिए वो घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। हाल ही में, ऐसी खबरें आई थीं कि इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव किए हैं। उन्होंने कथित तौर पर शराब और मांसाहारी भोजन से दूरी बना ली है।
जैसे ही ये खबर सामने आई, लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए विक्की कौशल को सराहना शुरू कर दिया। हालांकि, अब इन अफवाहों पर डायरेक्टर अमर कौशिक ने चुप्पी तोड़ दी है।
"महावतार" के लिए विक्की कौशल ने शराब और नॉन-वेज छोड़ा?
‘स्त्री’ फेम डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में इन अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा- “मैं फिर से वही बात कह रहा हूं कि कहां से कुछ भी चीज निकल आती है। प्लीज भाइयों बंद कर दो। जब हम बोलें, तभी उनपर यकीन करो।”
आपको बता दें कि पहले बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया था कि विक्की और अमर दोनों ने शराब और नॉन-वेज खाना छोड़ दिया है। पोर्टल की रिपोर्ट में लिखा था- “महावतार जैसी फिल्म के लिए पूरा फोकस चाहिए होता है और उन दोनों ने सिनेमाप्रेमियों के लिए फिल्म को शानदार बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने का फैसला किया है। उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ने का फैसला कर लिया है, और अगले साल एक भव्य पूजा समारोह के साथ फिल्म की तैयारी शुरू करेंगे।”
विक्की कौशल की फिल्म ‘महावतार’
फिल्म ‘महावतार’ की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी और इस साल के अंत में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, विक्की कौशल अन्य फिल्मों की शूटिंग में बिजी थे जिसकी वजह से अब ये मूवी अगले साल क्रिसमस पर आएगी। एक्टर इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म "लव एंड वॉर" की शूटिंग कर रहे हैं जिसके बाद ही वो फिल्म ‘महावतार’ पर काम शुरू करेंगे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 November 2025 at 18:28 IST