Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर गरज रही है फिल्म 'हनुमान अंश', जानिए 30वें दिन की कमाई
Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अब 30 दिन पूरे हो गए हैं। 30वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में भी फिल्म का कलेक्शन 29वें दिन से ज्यादा रहा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अब 30 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई भले ही देर से शुरू हुई लेकिन अब यह लगातार बढ़ती जा रही है। 30वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में भी फिल्म का कलेक्शन 29वें दिन से ज्यादा रहा।
30वें दिन का कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ ने 30वें दिन 16.50 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया। जबकी फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के शो में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई जिससे शनिवार को फिल्म के 6,055 शो प्रदर्शित हुए जो कि शुक्रवार के मुकाबले 1000 अधिक रहे।
‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।
फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।
लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़, 29वें दिन 10 करोड़ और 30वें दिन 16 करोड़ की कमाई के साथ अभी तक फिल्म हनुमान अंश ने 99.38 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
आज पहुंचेगी 100 करोड़ क्लब में
फिल्म 'हनुमान अंश' आज पहुंचेगी 100 करोड़ क्लब में। रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म 'हनुमान अंश' आज अभी तक का सबसे बड़ा कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म की कास्ट
हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करौली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण विशाल चतुर्वेदी ने किया है। बता दें कि कि यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 6 September 2026 at 18:51 IST