Hanuman Ansh Box Office: 38वें दिन फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई बड़ी छलांग, कलेक्शन हुआ 200 करोड़ के पार

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। 38वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है।

hanuman ansh | Image: republic

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। 38वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। इससे यह साफ है कि फिल्म का कलेक्शन अभी आगे भी शानदार रहने वाला है।   

38वें दिन की कमाई 

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन 22.50 करोड़ का तगड़ा नेट कलेक्शन किया है। छठे रविवार को फिल्म के शो में फिर एक बार बढ़ोतरी की गई जिससे फिल्म के देशभर में 8,902 शो प्रदर्शित किये गए। 

‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।  

फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।  

लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।

पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़, 33वें दिन 10.75 करोड़, 34वें दिन 10.25 करोड़, 35वें दिन 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ की लाजवाब कमाई कर ली है।  

छठे हफ्ते में हनुमान अंश ने 36वें दिन 10.50 करोड़, 37वें दिन 18.50 करोड़ और 38वें दिन 22.50 करोड़ की कमाई के साथ अभी तक कुल 214.63 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की कास्ट

हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करोली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: जीतेंद्र के घर आए बप्पा, बेटे तुषार कपूर बोले गणेश चतुर्थी मनाते हुए 52 साल पूरे, जैसे भारत चमक रहा वैसे हमारे दिल भी चमकें

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 September 2026 at 18:19 IST